• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Devika Sihag win her first Super 300 title: थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में देविका सिहाग ने दर्ज की जीत

Admin by Admin
February 1, 2026
in खेल
0
Devika Sihag win her first Super 300 title: थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में देविका सिहाग ने दर्ज की जीत
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:February 01, 2026, 15:30 IST

भारत की उभरती हुई बैडमिंटन प्लेयर देविका सिहाग ने थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में कमाल कर दिया. देविका ने 250,000 डॉलर की ईनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के फाइनल में मलेशिया की गोह जिन वेई के मैच के बीच से हट जाने के कारण जीत हासिल की.

देविका सिहाग ने थाईलैंड मास्टर्स किया कमाल, पहला सुपर 300 खिताब किया अपने नामदेविका सिहाग

बैंकॉक: भारत की युवा शटलर देविका सिहाग ने रविवार को 250,000 डॉलर इनामी थाईलैंड मास्टर्स महिला एकल का खिताब जीत लिया. फाइनल में देविका ने मलेशिया की गोह जिन वेई के मैच के बीच से हट जाने के बाद अपना पहला बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 खिताब जीता. हरियाणा की रहने वाली 20 वर्षीय खिलाड़ी देविका तब 21-8, 6-3 से आगे चल रही थी, जब विश्व में 68वें नंबर की खिलाड़ी और दो बार की विश्व जूनियर चैंपियन गोह ने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण मुकाबले से हटने का फैसला किया. इससे भारतीय खिलाड़ी अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब जीतने में सफल रही.

विश्व रैंकिंग में 63वें स्थान पर काबिज देविका बेंगलुरु के पादुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में कोच उमेंद्र राणा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं. इसके साथ ही वह इंडोनेशिया के रहने वाले कोच इरवानस्याह आदि प्रतामा की देखरेख में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू के साथ अपने खेल को निखार रही हैं.

2025 में देविका ने जीता था मलेशिया इंटरनेशनल

देविका ने पिछले कुछ समय से शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने अगस्त 2025 में मलेशिया इंटरनेशनल में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने 2025 में विश्व विश्वविद्यालय खेलों में भारत की मिश्रित टीम को कांस्य पदक दिलाने में अहम योगदान दिया.

वह पिछले सत्र में इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 100 में उपविजेता रही थी जबकि 2024 में चार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी. इनमें स्वीडिश ओपन और पुर्तगाल इंटरनेशनल भी शामिल हैं, जहां वह विजेता रही थी. उन्होंने एस्टोनियन इंटरनेशनल और डच इंटरनेशनल में दूसरा स्थान हासिल किया था.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

February 01, 2026, 15:30 IST

homesports

देविका सिहाग ने थाईलैंड मास्टर्स किया कमाल, पहला सुपर 300 खिताब किया अपने नाम



Source link

Previous Post

सोनभद्र. परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव से भाजपा नेता ने एआरटीओ सोनभद्र की शिकायत की

Next Post

विंढमगंज. कैनवास क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन

Next Post

विंढमगंज. कैनवास क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रेणुकूट. असनहर में 16 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
  • घोरावल. एसडीएम की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन प्रोग्राम का आयोजन
  • घोरावल. शिवद्वार प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में नौडीहा की टीम बनी विजेता
  • चोपन. पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पo देवेंद्र शास्त्री की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
  • सोनभद्र. डाला में विद्यालय के बच्चों को पठन पाठन हेतु कॉपी पेंसिल किया गया वितरित

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.