विंढमगंज/सोनभद्र. @आनंद गुप्ता….

दुद्धी ब्लॉक के महुली में रविवार को कैनवास क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन अरविंद जायसवाल ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और उत्साह का प्रदर्शन किया।श्री जायसवाल ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खेल ग्रामीण युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने कहा, “क्रिकेट जैसे खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाते हैं, बल्कि टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास भी करते हैं। महुली जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी पहल से युवा नशे और बेरोजगारी की गिरफ्त से मुक्त होकर रचनात्मक दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।” उन्होंने स्थानीय प्रशासन से अपील की कि ग्रामीण स्तर पर खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाए, ताकि प्रतिभाएं निखर सकें।
श्री जायसवाल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट ग्रामीण एकता को मजबूत करेगा।उद्घाटन के ठीक बाद डॉक्टर इलेवन दुद्धी और जायसवाल इलेवन महुली के बीच रोमांचक मैच खेला गया। दर्शकों ने दोनों टीमों की जयघोष से मैदान गूंज उठा। मैच के दौरान शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण रहा।
इस अवसर पर वीरेंद्र कनौजिया, विवेक कनौजिया, मुकेश कुमार, अमित कुमार, राजकिशोर कनौजिया, राजकपूर कनौजिया, विजेंद्र कुमार,विश्वनाथ शर्मा चित्रागन कनौजिया राकेश गुप्ता, मनिष कनौजिया सहित दर्जनों ग्रामीणजन, खेलप्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि यह टूर्नामेंट स्थानीय युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।