संवाददाता@रामबली मिश्रा…..
— हकीम बदल गए लेकीन सामुदायिक शौचालय पर नाम अभी भी उनका

विकास खंड म्योरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेंदूर के टोला ठूरुकी में बने सामुदायिक शौचालय सिर्फ़ दिखावा साबित हो रहा है। रखरखाव के अभाव में सामुदायिक शौचालय खंडहर में तब्दील होता जा रहा है काफी दिनों से पानी के अभाव में बंद पड़ा है।
ग्रामीण अयोध्या, शोभनाथ, शिवबरन, शिवप्रसाद, रामबरन, पानमति, लीलावती, कलावती, रौशनी, सुप्रिया सहित अन्य ने बताया की कई दिनों से सेमरसेबुल खराब होने से पानी नहीं आ रहा है जिससे सामुदायिक शौचालय में ताला लटक रहा इससे हम लोगो को काफ़ी परेशानी हो रही है। जब सरकार द्धारा व्यवस्था दी गई है तो समय पर कोइ खराबी या समस्या का समाधान प्रधान सचिव द्वारा क्यों नहीं कराया गया।

हर महिने हजारों रुपए सफ़ाई व सामाग्री के नाम पर खर्चा किया जा रहा है। लेकीन यहां शौचालय में ताला लटक रहा है। इसका कौन जिम्मेदार है। कई बार इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान को बोला गया लेकिन सुनते नही है। हम महिलाओं को रात में तो किसी तरह शौच के लिए बाहर चले जाते है। लेकिन दिन में बड़ी समस्या हम लोगो के सामने बनी रहती है।
इस बाबत ग्राम विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है तत्काल ग्राम प्रधान से बात कर समस्या का निदान कराया जाएगा। जिससे ग्रामीणों को परेशानी न हो।





