संवाददाता@उमेश सिंह….

स्कूल से घर लौट रही 11 वर्षीय छात्रा से छेड़खानी के आरोप में पुलिस आरोपी युवक पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।नगर पंचायत अनपरा के वार्ड 8 बल्लभभाई नगर के मुड़ीसेमर मोहल्ला निवासी पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र बताया कि बीते बुधवार को अपराह्न 2:30 बजे के आसपास बेटी स्कूल से घर लौट रही थी।
उसी दौरान पड़ोसी सूरज भारती ने रास्ते मे उसे अपने मोटरसाइकिल पर बैठाने का प्रयास किया और अश्लील बातें कहीं जब लड़की इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की छात्रा ने घर पहुँच घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी माँ ने आरोपी युवक से रास्ते मे पूछताछ किया तो उसके साथ मारपीट किया।आरोपी युवक पर जांच कर कार्यवाई की मांग की।तहरीर के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया गया।आगे की कार्यवाई की जा रही हैं
