Last Updated:
मराठी एक्टर विकास समुद्रे की एक फेसबुक पोस्ट ने शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. पोस्ट में लिखी एक लाइन से लोगों को लगा कि अभिनेता खुद को नुकसान पहुंचाने की बात कर रहे हैं. मामला मुंबई पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद साइबर टीम ने तुरंत उन्हें ट्रेस करना शुरू किया.
एक्टर विकास समुद्रे के पोस्ट ने बढ़ाई चिंता.
नई दिल्ली. मराठी एक्टर विकास समुद्रे की एक फेसबुक पोस्ट ने शुक्रवार रात लोगों की चिंता बढ़ा दी. पोस्ट से ऐसा लग रहा था कि अभिनेता खुद को नुकसान पहुंचाने की बात कर रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अचानक आत्महत्या की बात कर लोगों को परेशान कर दिया. कुछ ही देर में विकास समुद्रे का पोस्ट वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर हलचल मचने के बाद अब मुंबई पुलिस हरकत में आ गई है. पुलिस ने एक्टर की खोज शुरू कर दी है.
विकास समुद्रे ने फेसबुक पर लिखा था, ‘मैं आत्महत्या कर रहा हूं’. पोस्ट की जानकारी मुंबई के पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची. इसके बाद साइबर टीम ने अभिनेता को ट्रेस करने का काम शुरू किया.
साइबर डीसीपी बजरंग बनसोडे ने भी विकास समुद्रे से कॉन्टैक्ट किया. साइबर लैब, 5 साइबर अधिकारियों और कंट्रोल रूम के कर्मचारियों ने रात 11:03 बजे अभिनेता को ट्रेस करना शुरू किया और रात 12:15 बजे पुलिस उन तक पहुंचने में कामयाब रही.
एक्टर के पोस्ट ने बढ़ाई चिंता
एक्टर के पोस्ट ने चिंता बढ़ा दी थी.
पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया कि एक्टर विकास समुद्रे अब सुरक्षित हैं. बाद में एक्टर ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि टाइपिंग की गलती की वजह से उनकी पोस्ट चिंताजनक लगने लगी थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पोस्ट एक ड्रामा प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ था.
विकास ने दी सफाई.
मराठी सिनेमा के दिग्गज हैं विकास
विकास समुद्रे मराठी सिनेमा, थिएटर और कॉमेडी की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं. उन्हें ‘नवरा माझा नवसाचा’ से लोकप्रियता मिली थी. इसके अलावा वह ‘फू बाई फू’, ‘झकास’, ‘पिपाणी’ और ‘अदलाबदली’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुके हैं. एक्टर को ब्रेन हैमरेज होने के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ब्रेक लेना पड़ा था. बाद में उन्होंने स्टेज पर वापसी की. उन्होंने संतोष पवार के मराठी प्ले ‘सुंदरा मनात भरली’ में काम किया, जिसमें वह डबल रोल में नजर आए थे.
(डिस्क्लेमर: अगर आपके आसपास कोई शख्स डिप्रेशन में है और आपको ऐसा लगता है कि उसके मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का विचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोशिश कर रहा है. ऐसे में आप 9152987821 हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर तुरंत जानकारी दे सकते हैं, ताकि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ें
