• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 15, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विनेश फोगाट की बढ़ी मुश्किलें, WFI के नए सर्कुलर ने एशियन गेम्स के लिए रास्ते किए बंद

Admin by Admin
May 7, 2026
in खेल
0
विनेश फोगाट की बढ़ी मुश्किलें, WFI के नए सर्कुलर ने एशियन गेम्स के लिए रास्ते किए बंद
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:May 07, 2026, 06:37 IST

भारत की दिग्गज महिला रेसरल विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ गई है. विनेश अब एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगी. हाल ही में भारतीय कुश्ती महासंघ ने अपने सर्कुलर में साफ किया है कि एशियन गेम्स के लिए वही खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा ले पाएंगे जिन्होंने पिछले साल दिसंबर में नेशनल चैंपियनशिप में मेडल जीता हो, जबकि विनेश 20 महीने से खेल से दूर रही हैं.

विनेश की बढ़ी मुश्किलें, WFI के सर्कुलर ने एशियन गेम्स के लिए रास्ते किए बंदZoom

भारत की महिला रेसलर विनेश फोगाट

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने विनेश फोगाट की एशियाई खेलों में खेलने की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया है. महासंघ ने स्पष्ट किया है कि चयन के लिए होने वाले आयोजनों में अगले सप्ताह होने वाला नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट शामिल नहीं है. कुश्ती महासंघ ने घोषणा की है कि महिलाओं के लिए एशियाई खेलों के ट्रायल्स 30 मई को नई दिल्ली में होंगे और इसके एक दिन बाद लखनऊ में पुरुषों के फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन वर्ग के ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे.

पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि 10 से 12 मई तक गोंडा में होने वाला रैंकिंग टूर्नामेंट विनेश के लिए वापसी का रास्ता खोलेगा जो 20 महीनों के बाद मैट पर लौटने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, बुधवार को जारी एक सर्कुलर में महासंघ ने पात्रता के कड़े नियम तय कर दिए. इसके अनुसार केवल वही खिलाड़ी ट्रायल्स में शामिल हो सकते हैं जिन्होंने दिसंबर में हुई 2025 नेशनल चैंपियनशिप और पिछले फरवरी में हुए फेडरेशन कप में पदक जीते हों. विनेश ने पिछले साल जुलाई में बेटे को जन्म दिया था, इसलिए वह इन दोनों ही प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले पाई थीं.

2018 एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हैं विनेश

WFI का यह फैसला 2018 एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश के लिए एक बड़ा झटका है. पेरिस ओलंपिक के बाद खेल को अलविदा कहने वाली विनेश ने दिसंबर में अपनी वापसी की घोषणा की थी. पिछले हफ्ते उन्होंने दावा किया था कि वह फेडरेशन कप में खेलना चाहती थीं, लेकिन टीम चयन के नियम आखिरी वक्त पर बदल दिए गए जिसकी वजह से वह हिस्सा नहीं ले सकीं. वापसी के ऐलान के बाद से ही विनेश और महासंघ के बीच टकराव चल रहा है. पहले उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन करने से रोका जा रहा है, जिसे महासंघ ने खारिज कर दिया. इसके बाद उन्होंने पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के गढ़ गोंडा में टूर्नामेंट कराने के फैसले को भी चुनौती दी. विनेश उन छह महिला पहलवानों में शामिल हैं जिन्होंने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.

रैंकिंग टूर्नामेंट गोंडा के नंदिनीनगर महाविद्यालय में होना है, जिसके संस्थापक बृजभूषण शरण सिंह हैं. बृजभूषण पर 2023 में देश की शीर्ष महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद दिल्ली की अदालत में केस चल रहा है. विनेश, ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक के साथ इन विरोध प्रदर्शनों का मुख्य चेहरा रही थीं. इस बीच, महासंघ ने कहा है कि अंडर-20 नेशनल चैंपियनशिप के पदक विजेता भी एशियाई खेलों के ट्रायल्स के लिए पात्र होंगे. फरवरी में जारी पिछली नीति से केवल एक बदलाव किया गया है कि अब अंडर-23 नेशनल के खिलाड़ियों पर विचार नहीं किया जाएगा क्योंकि यह टूर्नामेंट समय पर आयोजित नहीं हो सका है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. जिलाधिकारी ने नगर पालिका क्षेत्र में बन रहे नाले का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्ध निर्माण के दिये सख्त निर्देश

Next Post

national footballer mahesh kumar struggle peon job lnmu darbhanga success struggle story

Next Post
national footballer mahesh kumar struggle peon job lnmu darbhanga success struggle story

national footballer mahesh kumar struggle peon job lnmu darbhanga success struggle story

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • टीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है हॉकी विश्व कप में आगे का प्लान?, Hockey Hindi News
  • दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे देंगे गरीबों को फ्री सलाह, Ncr Hindi News
  • म्योरपुर. प्रधानाचार्य आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
  • झारखंड प्रोटेस्ट: छात्रों का CM आवास घेरने का ऐलान, मांगा सोरेन का इस्तीफा, Jharkhand Hindi News
  • म्योरपुर. रामनरायन, ग्राम प्रधान सुपाचुआ की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

Breaking News

टीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है हॉकी विश्व कप में आगे का प्लान?, Hockey Hindi News

टीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है हॉकी विश्व कप में आगे का प्लान?, Hockey Hindi News
by Admin
August 15, 2026
0

भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह वेल्स के खिलाफ मिली जीत से काफी खुश हैं। भारत ने तीनो गोल पेनल्टी...

Read moreDetails

दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे देंगे गरीबों को फ्री सलाह, Ncr Hindi News

दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे देंगे गरीबों को फ्री सलाह, Ncr Hindi News
by Admin
August 15, 2026
0

दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए '2 घंटे देश के नाम' नाम से...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio