अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह…..

हिण्डालको रेनुसागर में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित विविध जागरूकता कार्यक्रमों का समापन समारोह पैराडाइज प्रेक्षागृह में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन रोड एवं ड्राइविंग सेफ्टी टास्क फोर्स के तत्वावधान में किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि एवं हिण्डालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर.पी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा को केवल एक अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपनी दिनचर्या और व्यवहार का हिस्सा बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रोड सेफ्टी मॉडल, रेनुसागर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों का नुक्कड़ नाटक, रोड सेफ्टी फिल्म एवं पोस्टर प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
समापन अवसर पर एक माह तक चले सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले छात्रों, महिलाओं एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी,कर्मचारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
