Last Updated:
Lucknow Latest News: लखनऊ में क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. महिला ने डीसीपी ईस्ट को दी तहरीर में दावा किया है कि 2020 में इंस्टाग्राम के जरिए कैफ से उसकी मुलाकात हुई थी.
मोहम्मद शमी और भाई मोहम्मद कैफ.
लखनऊ: क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. लखनऊ की रहने वाली महिला ने इस मामले में डीसीपी ईस्ट को तहरीर दी है. महिला का आरोप है कि कैफ ने शादी का भरोसा देकर दिल्ली, कोलकाता, गाजियाबाद और लखनऊ में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया.
महिला के मुताबिक, उसकी मुलाकात साल 2020 में इंस्टाग्राम के जरिए मोहम्मद कैफ से हुई थी. दोनों के बीच बातचीत और दोस्ती बढ़ी तो कैफ ने उससे शादी करने की बात कही. महिला का कहना है कि शादी का भरोसा मिलने के बाद वह कैफ के करीब आई.
तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि कैफ उसे अलग-अलग शहरों में बुलाता था और शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता था. लखनऊ के विभूतिखंड इलाके के एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया गया है. महिला का कहना है कि वह तलाकशुदा है और उसका एक बेटा भी है. वह नई दिल्ली की एक एयरलाइंस में केबिन क्रू के तौर पर काम करती थी. आरोप है कि कैफ के कहने पर उसने अपनी नौकरी भी छोड़ दी थी, क्योंकि उसे भरोसा था कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं.
महिला के मुताबिक, कैफ ने उससे कहा था कि आईपीएल के ऑक्शन के बाद दोनों शादी कर लेंगे. हालांकि, कैफ का आईपीएल ऑक्शन नहीं हो सका. इसके बाद शादी की बात आगे नहीं बढ़ी. तहरीर में महिला ने यह भी बताया है कि मोहम्मद कैफ रणजी क्रिकेट खेल चुके हैं. फिलहाल महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें
