• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. सर्राफा दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची महिला, आभूषण लेकर हुई फरार

JK Gupta by JK Gupta
September 13, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी……


— हजारों रुपये के जेवरात चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात, महिला की पहचान और कार्रवाई की मांग


म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी मोड़ स्थित मां दुर्गा ज्वेलर्स की दुकान में शुक्रवार को एक महिला ग्राहक बनकर पहुंची और दुकानदार को झांसा देकर हजारों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गई। महिला की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद सर्राफा कारोबारी ने म्योरपुर थाने में तहरीर देकर महिला की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।

बिल बनाने में व्यस्त हुए दुकानदार, मौका पाकर जेवर लेकर भागी महिला: सर्राफा कारोबारी रवि सोनी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 11 से दोपहर 12 बजे के बीच उनके पिता राजेंद्र प्रसाद दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान एक अज्ञात महिला ग्राहक बनकर दुकान में पहुंची। उसने सोने के कुंडल, बिछिया, पायल समेत कई आभूषण दिखाने को कहा। महिला ने कुछ आभूषण पसंद किए और उनका बिल बनाने के लिए कहा।

Advertisement
Advertisement

राजेंद्र प्रसाद जब बिल बनाने में व्यस्त हो गए, तभी महिला मौका पाकर आभूषण लेकर दुकान से फरार हो गई। कुछ देर बाद दुकान पर पहुंचे रवि सोनी ने स्टॉक चेक किया तो सोने के कुंडल, बिछिया, पायल समेत अन्य आभूषण गायब मिले।

सीसीटीवी फुटेज में आभूषण लेकर जाती दिखी महिला:
आभूषण गायब मिलने के बाद दुकानदार ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में महिला आभूषण लेकर दुकान से बाहर जाती हुई दिखाई दे रही है। घटना के बाद दुकानदार ने म्योरपुर थाने में शिकायत देकर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराने की बात कही है।

रवि सोनी ने शिकायत में चोरी हुए आभूषणों की कीमत हजारों रुपये बताई है। उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान कर चोरी के आभूषण बरामद करने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई पर टिकी नजर: सर्राफा दुकान में ग्राहक बनकर हुई चोरी की घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में भी चिंता है। अब पुलिस के सामने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान कर घटना का खुलासा करने की चुनौती है।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ पर रेप का आरोप, महिला ने शादी का झांसा देने की कही बात

Next Post

14 साल बाद भी नहीं उतरा इस हिट गाने का खुमार, 180 मिलियन के पार हैं व्यूज, जिसके बिना अधूरी लगती है गणेश चतुर्थी

Next Post
14 साल बाद भी नहीं उतरा इस हिट गाने का खुमार, 180 मिलियन के पार हैं व्यूज, जिसके बिना अधूरी लगती है गणेश चतुर्थी

14 साल बाद भी नहीं उतरा इस हिट गाने का खुमार, 180 मिलियन के पार हैं व्यूज, जिसके बिना अधूरी लगती है गणेश चतुर्थी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.