• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

14 साल बाद भी नहीं उतरा इस हिट गाने का खुमार, 180 मिलियन के पार हैं व्यूज, जिसके बिना अधूरी लगती है गणेश चतुर्थी

Admin by Admin
September 13, 2026
in मनोरंजन
0
14 साल बाद भी नहीं उतरा इस हिट गाने का खुमार, 180 मिलियन के पार हैं व्यूज, जिसके बिना अधूरी लगती है गणेश चतुर्थी


Last Updated:September 13, 2026, 21:24 IST

गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही हर तरफ बप्पा के गाने गूंजने लगते हैं. लेकिन एक गाना 14 साल से आजतक लोगों का फेवरेट बना हुआ है. इस गाने को लोग आज भी सुनते हैं और खुशी से झूम उठते हैं. गाने में ऋतिक रोशन ने अपनी एनर्जी से जान फूंक दी थी. आज गणेश चतुर्थी पर तो लोग इस गाने को रिपीट पर लगा देते हैं. ये गाना आज भी लोगों के अंदर उत्साह भर देता है.

ख़बरें फटाफट

14 साल बाद भी नहीं उतरा इस हिट गाने का खुमार, 180 मिलियन के पार हैं व्यूजZoom

भक्ति गीत पर लोगों ने लुटाया था प्यार

नई दिल्ली. गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही देशभर में बप्पा के जयकारों के साथ भक्ति और जश्न का माहौल बन जाता है. गणपति पंडालों से लेकर घरों तक कई भजन और फिल्मी गाने सुनाई देने लगते हैं, लेकिन एक गीत ऐसा है जिसकी गूंज आज भी लोगों के बीच वैसी ही है जैसी रिलीज के वक्त थी. 14 साल पुराना ये गाना आज भी लोगों का फेवरेट बना हुआ है.

वो गाना है ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म अग्निपथ का गना ‘देवा श्री गणेशा’ आज भी गणेश उत्सव की जान बना हुआ है. इसकी दमदार धुन और जोशीली आवाज सुनते ही लोग भक्ति के साथ उत्साह में झूम उठते हैं. तकरीबन जो 14 साल बाद भी लोगों के बीच ये गाना उतना ही पॉपुलर है, जितना रिलीज के वक्त था.

180 मिलियन से ज्यादा है व्यूज

हम बात कर रहे हैं ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘अग्निपथ’ के सुपरहिट गाने ‘देवा श्री गणेशा’ की. फिल्म में ये गाना गणेश चतुर्थी के मौके पर फिल्माया गया है. साल 2012 में रिलीज हुई ‘अग्निपथ’ में ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म का एक गाना ‘देवा श्री गणेशा’ तो उस वक्त काफी बड़ा हिट साबित हुआ था. इस गाने को आवाज अजय गोगावले ने दी. गाने में लाइव वाद्य-संगीत का भी यूज किया गया था. गणेश आचार्य ने इस खूबसूरत भक्ति गीत को कोरियोग्राफ किया था. गाने में बड़ी संख्या में डांसर्स नजर आए थे. ‘देवा श्री गणेशा’ गाने पर अब तक यूट्यूब पर 180 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

अमिताभ बच्चन की मूवी का रीमेक थी फिल्म

ऋतिक रोशन की ‘अग्निपथ’ साल 1990 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म का रीमेक थी. करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने विजय दीनानाथ चौहान का किरदार निभाया था. उनका ये रोल काफी पसंद किया गया था. फिल्म में संजय दत्त ने भी अहम भूमिका अदा की थी. उनका कांचा चीना के किरदार की भी उस वक्त काफी चर्चा हुई थी.प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया था.

बता दें कि ‘अग्निपथ’ के यूं तो सारे गाने हिट हुए थे. लेकिन ‘देवा श्री गणेशा’ को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था. इसके अलावा फिल्म के बाकी गाने ‘चिकनी चमेली’, ‘शाह का रुतबा’, ‘ओ सैयां’, ‘अभी मुझ में कहीं’ और ‘गुन गुना’ समेत हर गाने को लोगों ने प्यार दिया था. आज भी गणेश चतुर्थी के मौके पर लोग ‘देवा श्री गणेशा’ को जरूर बजाते हैं. इस गाने के बिना ये त्योहार अधूरा सा लगता है.

About the Author

Advertisement
Advertisement

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 13, 2026, 21:24 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

म्योरपुर. सर्राफा दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची महिला, आभूषण लेकर हुई फरार

Next Post

दुबई में होगा आज क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला, किसकी होगी जीत?

Next Post
दुबई में होगा आज क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला, किसकी होगी जीत?

दुबई में होगा आज क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला, किसकी होगी जीत?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.