• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. नवम्बर माह में 06 से 30 नवम्बर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण

JK Gupta by JK Gupta
November 5, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0….


अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 05 किग्रा खाद्यान्न मिलेगा निःशुल्क


Sonbhadra। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि खाद्यायुक्त महोदय के निर्देश के क्रम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को माह नवम्बर 2026 का आवंटित खाद्यान्न निःशुल्क वितरित किया जाएगा। खाद्यान्न वितरण की अवधि 06 नवम्बर 2026 से 30 नवम्बर 2026 तक निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न, जिसमें 10 किलोग्राम गेहूं एवं 25 किलोग्राम चावल शामिल है, निःशुल्क दिया जाएगा। वहीं, पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट 05 किलोग्राम खाद्यान्न, जिसमें 01 किलोग्राम गेहूं एवं 04 किलोग्राम चावल शामिल है, निःशुल्क वितरित किया जाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिन राशन कार्डधारकों के अंगूठे का निशान किसी कारणवश बायोमेट्रिक मशीन पर प्रमाणित नहीं हो पा रहा है, उनके लिए मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह सुविधा वितरण की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। ऐसे कार्डधारक ओटीपी वेरिफिकेशन की सुविधा का लाभ उठाकर अपना खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने जनपद के समस्त राशन कार्डधारकों से अपील की है कि वर्तमान में प्रचलित राशन कार्डों में सम्मिलित सभी यूनिटों/सदस्यों का ई-केवाईसी अवश्य करा लें। जिन कार्डधारकों अथवा सदस्यों की ई-केवाईसी अभी शेष है, वे अपनी उचित दर दुकान पर उपस्थित होकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कराएं, जिससे उन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत खाद्यान्न का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

म्योरपुर. किरबिल-आरंगपानी मार्ग पर भीषण हादसा! दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल

Next Post

सोनभद्र. सोन अर्थ से बदलेगी महिलाओं की तकदीर, उत्पादों को मिलेगी नई पहचान

Next Post

सोनभद्र. सोन अर्थ से बदलेगी महिलाओं की तकदीर, उत्पादों को मिलेगी नई पहचान

Related Posts

  • सोनभद्र. सोन अर्थ से बदलेगी महिलाओं की तकदीर, उत्पादों को मिलेगी नई पहचान सोनभद्र. सोन अर्थ से बदलेगी महिलाओं की तकदीर, उत्पादों को मिलेगी नई पहचान
  • म्योरपुर. किरबिल-आरंगपानी मार्ग पर भीषण हादसा! दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल म्योरपुर. किरबिल-आरंगपानी मार्ग पर भीषण हादसा! दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल
  • डाला. डीजल चोरी कर बेचने वाले गिरोह का चोपन पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार डाला. डीजल चोरी कर बेचने वाले गिरोह का चोपन पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बीजपुर. सीआईएसएफ फायर विंग ने विद्यार्थियों को सिखाए आग से बचाव के गुर, 390 छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित बीजपुर. सीआईएसएफ फायर विंग ने विद्यार्थियों को सिखाए आग से बचाव के गुर, 390 छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित
  • दुद्धी. कटौली में दर्दनाक हादसा: ऑटो से गिरकर तीसरी कक्षा के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम दुद्धी. कटौली में दर्दनाक हादसा: ऑटो से गिरकर तीसरी कक्षा के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement