• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सोन अर्थ से बदलेगी महिलाओं की तकदीर, उत्पादों को मिलेगी नई पहचान

JK Gupta by JK Gupta
November 5, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0…..


विधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया लोगो का अनावरण, देशभर के बाजारों तक उत्पाद पहुंचाने की तैयारी


Sonbhadra । जनपद की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं के हुनर और मेहनत को अब एक नई पहचान मिलने जा रही है। महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘सोन अर्थ’ ब्रांड की शुरुआत की गई है।

गुरुवार शाम राबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित डायट परिसर में आयोजित सरस मेले में सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने संयुक्त रूप से ‘सोन अर्थ’ के लोगो का अनावरण किया।

इस पहल का उद्देश्य सोनभद्र की महिलाओं के उत्पादों को एक मजबूत ब्रांड के रूप में स्थापित कर उन्हें प्रदेश और देश के बड़े बाजारों तक पहुंचाना है। इससे महिलाओं को अपने उत्पादों की बेहतर कीमत मिलने के साथ स्वरोजगार और आमदनी बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे।

इस अवसर पर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपनी मेहनत, हुनर और लगन से विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर रही हैं। ‘सोन अर्थ’ इन महिलाओं के परिश्रम और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनेगा। ब्रांडिंग से उत्पादों को अलग पहचान मिलेगी और महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि ‘सोन अर्थ’ ग्रामीण महिलाओं के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बनेगा। इसके जरिए स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, प्रचार-प्रसार और विपणन को बेहतर बनाया जाएगा, ताकि महिलाओं को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिल सके।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ सफल उद्यमी बनाना भी है।

‘सोन अर्थ’ के माध्यम से स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक हुनर को बाजार से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कार्यक्रम में सीडीओ जागृति अवस्थी, एनआरएलएम उपायुक्त रवीन्द्र वीर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Views: 60
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. नवम्बर माह में 06 से 30 नवम्बर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण

Next Post

सोनभद्र. पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले न छोड़ें

Next Post

सोनभद्र. पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले न छोड़ें

Related Posts

  • सोनभद्र. भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन से जनपद के मतदान केन्द्रों की सूची का किया गया प्रकाशन सोनभद्र. भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन से जनपद के मतदान केन्द्रों की सूची का किया गया प्रकाशन
  • सोनभद्र. पं. विद्याधर इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने बिखेरे रचनात्मकता के रंग सोनभद्र. पं. विद्याधर इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने बिखेरे रचनात्मकता के रंग
  • सोनभद्र. जल संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित सोनभद्र. जल संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • सोनभद्र. 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लाभार्थियों का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के निर्देश। सोनभद्र. 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लाभार्थियों का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के निर्देश।
  • म्योरपुर. बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाएगा टीकाकवच अभियान, गांव-गांव पहुंचेगी जागरूकता वैन म्योरपुर. बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाएगा टीकाकवच अभियान, गांव-गांव पहुंचेगी जागरूकता वैन
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement