• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले न छोड़ें

JK Gupta by JK Gupta
November 6, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने सुरक्षित दीपावली मनाने के लिए दिए सुझाव, आग और दुर्घटनाओं से बचाव के बताए उपाय


दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसे देखते हुए प्रभारी अग्निशमन अधिकारी करन यादव ने जनपदवासियों से सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि पटाखे खरीदने से लेकर उन्हें जलाने तक विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। पटाखे हमेशा लाइसेंस प्राप्त दुकानों से खरीदें। बिना लेबल, प्रतिबंधित और संदिग्ध पटाखों से बचें। कम धुआं और कम आवाज वाले पटाखों को प्राथमिकता दें।

उन्होंने सलाह दी कि आतिशबाजी हमेशा खुले और सुरक्षित स्थान पर करें। पटाखे जलाते समय लंबी मोमबत्ती या अगरबत्ती का इस्तेमाल करें तथा पास में पानी और बालू से भरी बाल्टी रखें। पटाखे जलाने के बाद उनसे पर्याप्त दूरी बना लें। रॉकेट और अनार जैसे पटाखों को समतल स्थान पर रखकर ही जलाएं। हाथ में पटाखे लेकर जलाने, उनके ऊपर झुकने और दोबारा जलाने का प्रयास करने से बचें। घर के अंदर, वाहनों और बिजली के तारों के पास आतिशबाजी न करें।

करन यादव ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति अभिभावक विशेष सतर्कता बरतें। बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें और आतिशबाजी के दौरान उनके साथ मौजूद रहें। सूती और शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनाएं। माचिस और लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

पटाखे से जलने पर प्रभावित हिस्से को 20 मिनट तक सामान्य ठंडे बहते पानी से धोएं। जले स्थान पर बर्फ, टूथपेस्ट या तेल न लगाएं और चिकित्सकीय सहायता लें। आंख में पटाखे का कण जाने पर उसे न रगड़ें। आग लगने पर सबसे पहले लोगों को सुरक्षित बाहर निकालें। बिजली की सप्लाई बंद कराएं और आग तेजी से फैलने पर उसे खुद बुझाने का जोखिम न लें। तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दें।

उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी अपनाकर बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। दीपावली पर आतिशबाजी के साथ परिवार और आसपास के लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. सोन अर्थ से बदलेगी महिलाओं की तकदीर, उत्पादों को मिलेगी नई पहचान

Next Post

चुर्क. अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुकान में घुसी, दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

Next Post

चुर्क. अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुकान में घुसी, दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

Related Posts

  • चुर्क. अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुकान में घुसी, दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला चुर्क. अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुकान में घुसी, दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
  • सोनभद्र. सोन अर्थ से बदलेगी महिलाओं की तकदीर, उत्पादों को मिलेगी नई पहचान सोनभद्र. सोन अर्थ से बदलेगी महिलाओं की तकदीर, उत्पादों को मिलेगी नई पहचान
  • सोनभद्र. नवम्बर माह में 06 से 30 नवम्बर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण सोनभद्र. नवम्बर माह में 06 से 30 नवम्बर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण
  • म्योरपुर. किरबिल-आरंगपानी मार्ग पर भीषण हादसा! दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल म्योरपुर. किरबिल-आरंगपानी मार्ग पर भीषण हादसा! दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल
  • डाला. डीजल चोरी कर बेचने वाले गिरोह का चोपन पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार डाला. डीजल चोरी कर बेचने वाले गिरोह का चोपन पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement