चुर्क संवाददाता@संजय सिंह…

चुर्क चौकी क्षेत्र के सहिजन खुर्द स्थित फत्ते चौराहे के पास शुक्रवार की रात करीब 12 बजे एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो पान की दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि संयोगवश कोई जनहानि नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो संख्या UP 65 CM 6222 चुर्क से राबर्ट्सगंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान सहिजन खुर्द फत्ते चौराहे के पास वाहन अनियंत्रित होकर अजय की पान की दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान का अगला पूरा सेट टूट गया।

घटना के समय दुकान पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।