• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 14, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष ने सीडीओ पर अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

JK Gupta by JK Gupta
June 25, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
46
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0……


Sonbhadra । भ्रष्टाचार समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल और उनके समर्थकों ने गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए कार्यालय से बाहर निकल जाने को कहा, जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।
अंजनी पटेल दर्जनों समर्थकों के साथ सीडीओ कार्यालय पहुंचे थे, जहां वे विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपना चाहते थे।

उनका आरोप है कि सीडीओ ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें अपमानित करते हुए कमरे से बाहर निकाल दिया। इस घटना के विरोध में कार्यकर्ता कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

धरने के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

सीडीओ कार्यालय के बाहर हुए इस विरोध प्रदर्शन से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी रही। इस संबंध में सीडीओ जागृति अवस्थी से संपर्क नहीं हो सका, इस लिए उनका पक्ष नहीं लिखा जा सका। डीडीओ हेमंत सिंह को भी फोन किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

बीजपुर. एनटीपीसी रिहंद में विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

Next Post

मुख्यालय. मुहर्रम की तैयारियां पूरी, साबूदाने से बनी ताजिया बनेगी आकर्षण का केंद्र

Next Post

मुख्यालय. मुहर्रम की तैयारियां पूरी, साबूदाने से बनी ताजिया बनेगी आकर्षण का केंद्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hockey World Cup 2026 में ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल, इस दिन पाकिस्तान से होनी है भिड़ंत, Hockey Hindi News
  • Sports: बसंत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम, 2.21 मीटर की छलांग लगाकर जीता सिल्वर मेडल
  • Hi
  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान

Breaking News

Hockey World Cup 2026 में ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल, इस दिन पाकिस्तान से होनी है भिड़ंत, Hockey Hindi News

Hockey World Cup 2026 में ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल, इस दिन पाकिस्तान से होनी है भिड़ंत, Hockey Hindi News
by Admin
August 14, 2026
0

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स संक्षिप्त विवरण:विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता...

Read moreDetails

Sports: बसंत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम, 2.21 मीटर की छलांग लगाकर जीता सिल्वर मेडल

Sports: बसंत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम, 2.21 मीटर की छलांग लगाकर जीता सिल्वर मेडल
by Admin
August 14, 2026
0

Last Updated:August 14, 2026, 09:05 ISTAthlete Basant Meghwal Success Story: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ के युवा एथलीट बसंत कुमार मेघवाल ने...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio