• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 14, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. एनटीपीसी रिहंद में विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

JK Gupta by JK Gupta
June 25, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
31
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@रामबली मिश्रा…..


— राजभाषा के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने पर ज़ोर


एनटीपीसी रिहंद सुपर थर्मल पावर स्टेशन में आज वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति’ की पहली बैठक का आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण बैठक समिति के अध्यक्ष, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान भारत सरकार के गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जारी वार्षिक कार्यक्रमों पर मदवार विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही, निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाने संबंधी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तिमाही प्रगति रिपोर्ट, हिंदी कार्यशालाओं के नियमित आयोजन, हिंदी दिवस व पखवाड़े के भव्य आयोजन तथा हिंदी वार्षिक पत्रिका के प्रकाशन जैसे प्रमुख मदों पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया और आवश्यक कार्रवाई करने पर विशेष ज़ोर दिया गया।

समिति के अध्यक्ष संजय असाटी ने उपस्थित समिति सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा “राजभाषा हिंदी के प्रति हर भारतीय का स्वाभाविक अनुराग है। हमें इसके संवर्धन और विकास की दिशा में मिल-जुलकर प्रयास करने होंगे। भारत सरकार द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम के अनुरूप कार्य करते हुए हमें सभी निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करना है।

हिंदी बेहद सहज और सरल भाषा है। अपने दैनिक शासकीय व तकनीकी कार्यों में तकनीकी शब्दों का लिप्यंतरण करके हम हिंदी को और अधिक सरलता से आगे बढ़ा सकते हैं। आप सभी अपने-अपने विभागों में हिंदी के प्रति सजग भाव अपनाएं और इसे अपनी कार्य-संस्कृति का अभिन्न अंग बनाएं।

बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने रिहंद परियोजना में हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार और इसके व्यावहारिक प्रयोग को बढ़ाने के लिए अपने अमूल्य व रचनात्मक सुझाव साझा किए। इस महत्वपूर्ण बैठक की कार्यवाही का सफल संचालन समिति के सदस्य-सचिव एवं प्रबन्धक (राजभाषा) पवन कुमार मिश्र द्वारा किया गया। बैठक में समिति के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे और राजभाषा के विकास में अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प दोहराया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. सोन नदी हादसे क़ो लेकर रालोद के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख़्यमंत्री के नामित ज्ञापन जिलाधिकारी क़ो सौपा

Next Post

सोनभद्र. अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष ने सीडीओ पर अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Next Post

सोनभद्र. अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष ने सीडीओ पर अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Sports: बसंत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम, 2.21 मीटर की छलांग लगाकर जीता सिल्वर मेडल
  • Hi
  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने

Breaking News

Sports: बसंत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम, 2.21 मीटर की छलांग लगाकर जीता सिल्वर मेडल

Sports: बसंत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम, 2.21 मीटर की छलांग लगाकर जीता सिल्वर मेडल
by Admin
August 14, 2026
0

Last Updated:August 14, 2026, 09:05 ISTAthlete Basant Meghwal Success Story: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ के युवा एथलीट बसंत कुमार मेघवाल ने...

Read moreDetails

Hi

by JK Gupta
August 13, 2026
0

Hi

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio