• Home
  • Privacy Policy
Thursday, June 25, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Australian Open 2026: फाइनल के लिए जोकोविच और सिनर में होगी कड़ी जंग, 11वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने पर नोवाक की नजर

Admin by Admin
January 28, 2026
in खेल
0
Australian Open 2026: फाइनल के लिए जोकोविच और सिनर में होगी कड़ी जंग, 11वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने पर नोवाक की नजर
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:January 28, 2026, 17:17 IST

Australian Open 2026: नोवाक जोकोविच और यानिक सिनर वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. सिनर ने पुरष एकल के क्वार्टर फाइनल में सीधे सेटों में जीत दर्ज कर अंतिम चार में जगह बनाई वहीं जाकोविच भाग्य के सहारे सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे.

Australian Open: फाइनल के लिए जोकोविच और सिनर में होगी कड़ी जंगसेमीफाइनल में सिनर और जोकोविच का होगा आमना सामना.

मेलबर्न. दुनिया के दूसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर और नोवाक जोकोविच के बीच ऑस्ट्रेलियन ओपन का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनों खिलाड़ी लगातार तीसरी बार मेलबर्न में फाइनल में जगह बनाने को सेमीफाइनल में टकराएंगे.  पिछले दो बार के चैंपियन सिनर ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि रिकॉर्ड 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच भाग्य के सहारे अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रहे.

जोकोविच पहले दो सेट हार गए थे और वह घर वापस लौट के बारे में सोचने लग गए थे लेकिन तभी भाग्य ने पलटी खाई क्योंकि पांचवीं वरीयता प्राप्त लोरेंजो मुसेटी चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गए. सिनर ने एक अन्य मैच में अमेरिका के आठवीं वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन को दो घंटे 23 मिनट तक चले मैच में 6-3, 6-4, 6-4 से पराजित किया. वह लगातार तीसरी बार खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल होने से केवल दो जीत दूर हैं। जोकोविच दो बार यह कारनामा कर चुके हैं.

Australian Open, Australian Open Day 11 Live Updates, Sinner, Djokovic, Novak Djokovic, Jannik Sinner Australian Open 2026, यानिक सिनर, जोकोविच, ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026
सेमीफाइनल में सिनर और जोकोविच का होगा आमना सामना.

सिनर को सेमीफाइनल में अधिक तरोताजा जोकोविच का सामना करना है जिन्हें चौथे दौर में वाकओवर मिला था. पुरुष वर्ग का अन्य सेमीफाइनल विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज और तीसरे वरीय अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच खेला जाएगा. महिला वर्ग में पांचवीं वरीयता प्राप्त एलिना रयबाकिना और छठी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उनका आमना सामना होगा.

रयबाकिना ने विश्व में दूसरे नंबर की खिलाड़ी इगा स्वियातेक को 7-5, 6-1 से जबकि छठी वरीय पेगुला ने हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी और यहां चौथी वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा को 6-1, 7-6 (6-1) से हराया.  मुसेटी ने जोकोविच के खिलाफ पहले दो सेट 6-4, 6-3 से जीते. उन्होंने तीसरे सेट के तीसरे गेम में अपने दाहिने पांव के ऊपरी हिस्से में चोट लगने के कारण मेडिकल टाइमआउट लिया. इसके बाद उन्होंने एक और गेम खेला, लेकिन फिर आगे नहीं खेल सके.

जब मुसेटी ने मैच से हटने का फैसला किया तब जोकोविच तीसरे सेट में 3-1 से आगे चल रहे।.इस तरह से 38 वर्षीय जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपना 11वां खिताब और कुल 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की कवायद जारी रखी, लेकिन उनका कहना है कि इस बार वे भाग्यशाली रहे. जोकोविच ने कहा, ‘मुझे उसके लिए बहुत दुख हो रहा है. वह आज मुझसे कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रहा था. आज के दिन मेरी छुट्टी होने वाली थी. खेल में इस तरह की चीजें होती रहती हैं. मेरे साथ भी ऐसा हुआ है.’

Australian Open, Australian Open Day 11 Live Updates, Sinner, Djokovic, Novak Djokovic, Jannik Sinner Australian Open 2026, यानिक सिनर, जोकोविच, ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026

पांचवें गेम में डबल फॉल्ट करने के बाद जोकोविच को ब्रेकप्वाइंट का एक और मौका मिला. मुसेटी ने अपने चेहरे पर हाथ फेरा, वह नेट की ओर गए और फिर अपना हेडबैंड उतार दिया. उन्होंने जोकोविच से हाथ मिलाया और कोर्ट से बाहर चले गए.  पिछले साल फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में भी मुसेटी बाएं पैर की चोट के कारण मैच से हट गए थे. तब उन्होंने आखिर में चैंपियन बने कार्लोस अल्काराज से एक सेट जीत लिया था.

जोकोविच को पिछले दौर में याकूब मेनसिक के चोट के कारण मैच से एक दिन पहले हट जाने से वाकओवर मिला था.  महिला वर्ग में अन्य सेमीफाइनल एरिना सबालेंका ओर एलिना स्वितोलिना के बीच खेला जाएगा. शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका पिछले चार साल में अपना तीसरा ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीतने की कवायद में हैं जबकि स्वितोलिना पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है.  पेगुला ने पिछले दौर में 2025 की चैंपियन मैडिसन कीज को हराया और फिर अनिसिमोवा के लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने की उम्मीद पर पानी फेर दिया. पेगुला को उम्मीद है कि वह पिछले साल यहां कीज के प्रदर्शन को दोहराते हुए ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतेगी.

(इनपुट-भाषा) 

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

January 28, 2026, 17:17 IST

homesports

Australian Open: फाइनल के लिए जोकोविच और सिनर में होगी कड़ी जंग

Source link

Previous Post

सोनभद्र. बर्खास्तगी के बाद नौकरी में लौटे सिपाही समेत पांच मादक पदार्थ तस्करी में गिरफ्तार

Next Post

बीजपुर. सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा- सिसुके कोनाका

Next Post

बीजपुर. सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा- सिसुके कोनाका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • FIFA World Cup 2026, Brazil vs Scotland Highlights : नेमार की 3 साल बाद वापसी, विनीसियस का डबल गोल, ब्राजील ने बनाई नॉट आउट में जगह
  • FIFA World Cup 2026: स्विट्जरलैंड राउंड ऑफ 32 में पहुंचा, हार के बाद भी कनाडा ने नॉट आउट में पहुंच रचा इतिहास
  • Babita Meena Cricketer | झुंझुनूं की बबीता मीणा की सक्सेस स्टोरी
  • घोरावल. गायत्री जयंती का आयोजन, श्रद्धालु रहे मौजूद
  • घोरावल. दो पक्षों में हुआ विवाद, चार पर केस दर्ज

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • FIFA World Cup 2026, Brazil vs Scotland Highlights : नेमार की 3 साल बाद वापसी, विनीसियस का डबल गोल, ब्राजील ने बनाई नॉट आउट में जगह
  • FIFA World Cup 2026: स्विट्जरलैंड राउंड ऑफ 32 में पहुंचा, हार के बाद भी कनाडा ने नॉट आउट में पहुंच रचा इतिहास

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.