• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा- सिसुके कोनाका

JK Gupta by JK Gupta
January 28, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
60
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा….


डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में मित्सुबिशी पावर इंडिया के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी के प्राचार्य श्री राजकुमार के स्वागत भाषण से हुआ; जिन्होंने मित्सुबिशी पावर इंडिया से आए सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया और छात्रों के बीच सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम में वेंकट राघवन, अजय राजपूत, सेंथिल और सुनील के साथ-साथ मुख्य अतिथि के रूप में जापान से पधारे वरिष्ठ प्रबंधन और परियोजना विशेषज्ञ सिसुके कोनाका और एफजीडी परियोजना (चरण-II और III) के मैनेजर राहुल गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मित्सुबिशी पावर इंडिया (एमपीडब्ल्यू-आईएनडी) के सुरक्षा प्रमुख नीरज पांडे ने किया।

उन्होंने छात्रों को दैनिक जीवन में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। मित्सुबिशी पावर इंडिया के प्रबन्धक राहुल गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रनिर्माण में सुरक्षा का अत्यंत महत्व है। उन्होंने भावपूर्ण संदेशों के माध्यम से छात्रों को सड़क सुरक्षा राजदूत बनने के लिए प्रेरित किया।

सभी वक्ताओं ने हेलमेट/ सीट बेल्ट के प्रयोग पर विशेष बल दिया। सभी ने कहा कि नशे में गाड़ी नहीं चलाना चाहिए। ट्रैफिक सिग्नलों का सम्मान करना जीवन रक्षा के लिए अनिवार्य है। वक्ताओं ने कहा कि जिम्मेदार ड्राइविंग एवं पैदल यात्रियों की सतर्कता हीं सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करती है। तदुपरांत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के मध्य पेन और बिस्किट विस्तृत किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ‘एमपीडब्ल्यू इंडिया’ सेफ्टी टीम के जय प्रकाश, आर धर्मराज, अनूप गुप्ता, मुकेश शर्मा, रितेश सिंह आदि सक्रिय दिखे।

विद्यालय की ओर से प्राचार्य राजकुमार ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ आर के झा, विजय तिवारी, डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव, मनोज पांडे, एस पी तिवारी, जय सिंह, डी सी शुक्ला, समता सिंह, रंजना सिंह, मीना सिंह, अरूण कुमार सिंह, शगुफ्ता शबनम, सर्वेश श्रीवास्तव, नीरज गुप्ता, मनीष विश्वकर्मा, आकृति पांडे, अवधेश गुप्ता, सौरभ कुमार, हरिश्चंद्र वर्मा आदि के साथ पूरा विद्यालय परिवार शामिल रहा।

Previous Post

Australian Open 2026: फाइनल के लिए जोकोविच और सिनर में होगी कड़ी जंग, 11वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने पर नोवाक की नजर

Next Post

सलखन. पांच किमी दोड़ प्रतियोगिता में रावर्टसगंज के लाल ने परचम लहराया

Next Post

सलखन. पांच किमी दोड़ प्रतियोगिता में रावर्टसगंज के लाल ने परचम लहराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. मतदाता सूची में समुदाय विशेष के जिंदा लोगों का नाम काटने का आरोप, एक ही परिवार के 14 लोगों का मिला फार्म सात
  • सोनभद्र. भाजपा नेता और पूर्व सह नोडल प्रभारी ने निजी अस्पताल के संचालक पर तानी रिवॉल्वर, केस दर्ज
  • रेणुकूट. असनहर में 16 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
  • घोरावल. एसडीएम की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन प्रोग्राम का आयोजन
  • घोरावल. शिवद्वार प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में नौडीहा की टीम बनी विजेता

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.