Last Updated:
Michael Schumacher Health Update: माइकल शूमाकर की सेहत में सुधार के संकेत मिले हैं, अब वे व्हीलचेयर पर बैठ सकते हैं. कोरिना और डॉक्टर्स उनकी देखभाल कर रहे हैं. जीना-मारिया ने हाल ही में फोटो साझा की.
माइकल शूमाकरनई दिल्ली: जानलेवा हादसे के 12 साल बाद दिग्गज फॉर्मूला वन रेसर माइकल शूमाकर की सेहत में हैरतंगेज सुधार के संकेत मिले हैं. फॉक्स स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अब वे बिस्तर पर नहीं हैं. 2013 में फ्रेंच आल्प्स में स्कीइंग करते समय सिर में गंभीर चोट लगने के बाद से शूमाकर सार्वजनिक जीवन से दूर रहे हैं. इसके बाद से ही लोगों को उनकी सेहत और तबीयत के बारे में बेहद कम जानकारी पता है.
रिपोर्ट के अनुसार शूमाकर अब व्हीलचेयर पर बैठ सकते हैं, जिसका मतलब है कि सात बार के विश्व चैंपियन को मेजरका और जिनेवा झील के पास स्थित उनके घर में व्हीलचेयर पर घुमाया जा सकता है. उनकी पत्नी कोरिना और स्पेशल डॉक्टर्स की टीम दिन-रात उनके देखभाल में लगी है. पिछले कई साल से मीडिया को यही बात पता है कि शूमाकर सिर्फ पलक झपकाकर ही बातचीत कर सकते हैं. एक सूत्र ने कहा:
दो साल पहले अफवाहें फैली थीं कि शूमाकर अपनी बेटी जीना-मारिया की शादी में शामिल हो सकते हैं, लेकिन ये खबरें झूठी साबित हुईं. इसी महीने की शुरुआत में जीना-मारिया ने शूमाकर के जन्मदिन पर एक पारिवारिक फोटो शेयर की.
कौन हैं माइकल शूमाकर
माइकल शूमाकर जर्मनी में जन्मे फॉर्मूला वन ड्राइवर थे, उन्होंने फेरारी और बाद में मर्सिडीज के साथ रेस की. खेल जगत में शूमाकर को सर्वकालिक महानतम फॉर्मूला वन ड्राइवरों में से एक माना जाता है. शूमाकर के नाम कई रिकॉर्ड हैं और वे इतिहास के एकमात्र ऐसे ड्राइवर हैं, जिन्होंने सात फॉर्मूला वन विश्व चैंपियनशिप जीती हैं, जिनमें से पांच उन्होंने लगातार जीतीं. उनके नाम सबसे ज्यादा ग्रैंड प्रिक्स जीत, सबसे तेज लैप टाइम और एक ही सीजन में सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड भी है. यह कहना गलत नहीं होगा कि शूमाकर का करियर शानदार रहा, लेकिन दुख की बात है कि 2013 में स्कीइंग दुर्घटना में उनका करियर दुखद रूप से समाप्त हो गया.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
