@जेo केo/सोनभद्र….

Sonbhadra । आज यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की और यूजीसी के नए कानून को छात्र हितों के खिलाफ बताया, छात्र हितों को लेकर नारेबाजी कर यूजीसी बिल वापस लेने की मांग की गई, बड़ी संख्या में छात्र और समाज के सदस्य प्रदर्शन में शामिल रहे।

यूजीसी की नीतियों को छात्र विरोधी बताते हुए तत्काल वापस लेने की अपील की गई, सवर्ण समाज ने चेतावनी दिया कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया और यूजीसी बिल वापस नहीं लिया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्र हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसको लेकर दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर भी किया जाएगा प्रदर्शन
जिलाध्यक्ष अशोक दुबे ने आरोप लगाया कि यह कानून विभिन्न जातियों के बीच टकराव को बढ़ावा देने वाला कानून है, सामान्य वर्ग, ओबीसी, एससी और एसटी छात्रों के बीच जातिगत संघर्ष बढ़ सकता है, जिला महिला सचिव आरती पाण्डेय ने तर्क है कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह का बंटवारा गलत है और समानता के सिद्धांत के विपरीत है, आरोप लगाया कि सरकार समाज में स्वर्णों के खिलाफ जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देकर आपसी संघर्ष पैदा कर रही है, जिलाध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट में बिल के विरोध में एडीएम को ज्ञापन सौंपा है।