• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अराजकतत्वों ने तोड़ी भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, गांव में तनाव

JK Gupta by JK Gupta
January 27, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
33
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…….


Sonbhadra । जनपद में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने का मामला सामने आया है, रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकरवार में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। यह यह घटना बीती रात हुई, जिससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बड़ी संख्या में पुरुष के साथ महिलाएं अंबेडकर प्रतिमा के पास इकट्ठा हो गईं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सरई गढ़ चौकी प्रभारी राहुल पांडेय तत्काल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को दोषियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

रायपुर थाना प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। पुलिस मामले के हर पहलू पर विचार कर रही है और नई अंबेडकर प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दे रही है। ग्रामीण बिक्रम हरिजन ने कहा कि पुलिस को पहले दोषियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करनी चाहिए, उसके बाद ही अंबेडकर की नई प्रतिमा लगाई जानी चाहिए। बलवंत हरिजन, छैबर राम और शांता राम सहित अन्य ग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि मूर्ति को रात में तोड़ा गया, जब गांव के सभी लोग सो रहे थे। उन्होंने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा खंडित करने की हिम्मत किसी की कैसे हो सकती है, जिसने ऐसा किया है संविधान विरोधी है देश विरोधी है। ऐसे उपद्रवियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

वही मामले के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर ने कहा रायपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिकरवार में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित होने की सूचना पुलिस को मिली, सूचना मिलते ही क्षेत्र में प्रयाप्त पुलिस बल ऐतिहातन पहुंची। थानाध्यक्ष की देख रेख में नई प्रतिमा स्थापित करवाया जा रहा है, घटना की बाबत क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। तहरीर प्राप्त करके आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

सोनभद्र. यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का जोरदार विरोध प्रदर्शन

Next Post

सलखन. विद्युत स्पर्शाघात से एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत

Next Post

सलखन. विद्युत स्पर्शाघात से एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड
  • चेन्नई से मणिपुर तक पाली का डंका! नीलांजना ने दौड़ में जीता मेडल, तो फुटबॉल के मैदान में भावना ने दिखाया दम!
  • सोनभद्र. मतदाता सूची में समुदाय विशेष के जिंदा लोगों का नाम काटने का आरोप, एक ही परिवार के 14 लोगों का मिला फार्म सात
  • सोनभद्र. भाजपा नेता और पूर्व सह नोडल प्रभारी ने निजी अस्पताल के संचालक पर तानी रिवॉल्वर, केस दर्ज
  • रेणुकूट. असनहर में 16 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.