• Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 21, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. उत्तर प्रदेश दिवस व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
January 23, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……

Sonbhadra । उत्तर प्रदेश दिवस व महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखने, आपातकालीन परिस्थितियों में विभागीय समन्वय की क्षमता का आकलन करने तथा आमजन को आपदा के समय सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 23.01.2026 को जनपद सोनभद्र में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

उक्त मॉक ड्रिल के अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) , अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी यातायात की उपस्थिति में प्रशासन, पुलिस एवं समस्त संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से अभ्यास किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल टीम, सिविल डिफेंस टीम, आपदा मित्र टीम, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड की टीमें, राजस्व अधिकारी, पुलिस विभाग एवं फायर सर्विस टीम सक्रिय रूप से मौजूद रहीं।

मॉक ड्रिल पूर्वाभ्यास के रूप में आयोजित की गई, जिसके अंतर्गत पुलिस लाइन चुर्क में पूर्ण ब्लैक आउट कराते हुए विद्युत आपूर्ति बंद की गई। इस दौरान आवासीय परिसरों में निवासरत समस्त कर्मियों एवं परिवारजनों को पूर्व से ही सूचित कर आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया। ड्रिल के दौरान नागरिकों को अपने-अपने कमरों में रहने, खिड़की-दरवाजे एवं पर्दे बंद रखने, मोबाइल फ्लैश/टॉर्च का प्रयोग न करने, लिफ्ट एवं वाहन संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रखने तथा बच्चों, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर भी जारी किए गए।

ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के अंतर्गत घर में आग लगने की आपात स्थिति का परिदृश्य भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें फायर सर्विस एवं रेस्क्यू टीम द्वारा आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया, धुएं से बचाव के उपाय तथा त्वरित राहत कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।
साथ ही मेडिकल टीम द्वारा आग से झुलसने, धुएं से दम घुटने एवं अन्य चोटों की स्थिति में प्राथमिक उपचार के आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई।

मॉक ड्रिल के सफल संचालन हेतु ड्रिल प्रभारी, विद्युत आपूर्ति बंद करने की टीम, नियंत्रण एवं निगरानी टीम, अफवाह नियंत्रण टीम, सुरक्षा एवं गश्त टीम, प्राथमिक उपचार टीम तथा रेस्क्यू टीम सहित विभिन्न विभागीय टीमें गठित की गई थीं। फायर सर्विस एवं मेडिकल टीम द्वारा त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का भी प्रभावी अभ्यास किया गया।
ड्रिल के दौरान सायरन के माध्यम से निर्धारित चेतावनी संकेत क्रमशः प्रसारित किए गए, जिनमें ब्लैक आउट की घोषणा, पूर्ण ब्लैक आउट संकेत, ऑल क्लियर संकेत तथा ब्लैक आउट समापन की घोषणा शामिल रही।

यह मॉक ड्रिल पूर्णतः पूर्वाभ्यास थी, जिसका उद्देश्य आपदा या आपात परिस्थिति में प्रशासन, पुलिस एवं सहयोगी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा आमजन को जागरूक, अनुशासित एवं सुरक्षित व्यवहार के लिए तैयार करना रहा। कार्यक्रम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की देशभक्ति, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना को समर्पित रहा।

जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभ्यासों में सहयोग प्रदान करें तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

Previous Post

सोनभद्र. 39वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दुद्धी की टीम बनी विजेता

Next Post

अनपरा. अज्ञात वाहन की टक्कर से 33 केवी का खंभा क्षतिग्रस्त, नगर सहित कई गांवों की बिजली 24 घंटे से गुल

Next Post

अनपरा. अज्ञात वाहन की टक्कर से 33 केवी का खंभा क्षतिग्रस्त, नगर सहित कई गांवों की बिजली 24 घंटे से गुल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • बीजपुर. 29 मई को बरामद नर कंकाल का आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य मामले में दूसरे युवक को पकड़ा
  • मुख्यालय. समाजवादी मुलायम सिंह यादव यूथ की मासिक बैठक सम्पन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र
  • मुख्यालय. मोहर्रम को लेकर बिजली विभाग सतर्क, ताजिया मार्ग पर तारों को कराया गया व्यवस्थित
  • मुख्यालय. डीजल कंटेनर अनिवार्यता किसानों पर आर्थिक बोझ, सरकार फैसला वापस ले : अविनाश कुशवाहा
  • मुख्यालय. राष्ट्रीय लोकदल युवा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • बीजपुर. 29 मई को बरामद नर कंकाल का आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य मामले में दूसरे युवक को पकड़ा
  • मुख्यालय. समाजवादी मुलायम सिंह यादव यूथ की मासिक बैठक सम्पन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.