• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. अज्ञात वाहन की टक्कर से 33 केवी का खंभा क्षतिग्रस्त, नगर सहित कई गांवों की बिजली 24 घंटे से गुल

JK Gupta by JK Gupta
January 24, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
555
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह……


शक्तिनगर-वाराणसी राष्ट्रीय राज्य मार्ग समीप स्थित डिबुलगंज बिजली उपकेंद्र के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 33 केवी लाइन का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया,जिससे नगर के आसपास सहित कई गांवों की बिजली आपूर्ति करीब 24 घंटे के लिए ठप हो गई।हादसे में चालक बाल-बाल बच गया और बड़ा हादसा होने से टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा ट्रक डाला उठाकर अनपरा से रेणुकूट की ओर जा रहा था। इसी दौरान एचसीएल कॉलोनी के मुख्य द्वार के पास ट्रक का डाला ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन के तार से टकरा गया, जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद काशी मोड़, डिबुलगंज, करहिया, मुड़ीसेमर, ममुआर, मनरहवा, पिपरी, सोनवानी और बेलवादह गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

बिजली विभाग के जेई मुरारी लाल शाह ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी जा रही है। विभाग की लाखों रुपये की क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Previous Post

सोनभद्र. उत्तर प्रदेश दिवस व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन

Next Post

सलखन. गुर्मा जेल अधीक्षक को गणतंत्र दिवस पर डीजी लखनऊ करेंगे प्रशस्ति पत्र “हीरक” से सम्मानित

Next Post

सलखन. गुर्मा जेल अधीक्षक को गणतंत्र दिवस पर डीजी लखनऊ करेंगे प्रशस्ति पत्र "हीरक" से सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सलखन. जरूरत मंद वृद्ध असहाय विकंलाग आदिवासी बहुल लोगों को कम्बल मिलने से चेहरे खिलें
  • manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड
  • चेन्नई से मणिपुर तक पाली का डंका! नीलांजना ने दौड़ में जीता मेडल, तो फुटबॉल के मैदान में भावना ने दिखाया दम!
  • सोनभद्र. मतदाता सूची में समुदाय विशेष के जिंदा लोगों का नाम काटने का आरोप, एक ही परिवार के 14 लोगों का मिला फार्म सात
  • सोनभद्र. भाजपा नेता और पूर्व सह नोडल प्रभारी ने निजी अस्पताल के संचालक पर तानी रिवॉल्वर, केस दर्ज

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.