@जेo केo/सोनभद्र…..

Sonbhadra । आज धान खरीद की प्रगति देखने किसानों के फोन पर जब राबर्ट्सगंज मण्डी में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधि मण्डल पहुंचा तो धान की हो रही खरीद थी जो कछुआ चाल से हो रही है, किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने प्रमुख सचिव खाद्यान्न रसद से बात कर कहा कि जल्द से जल्द प्रत्येक क्रय केन्द्र पर काटा व तौल बढायी जाय, जिससे कि अन्नदाताओ को किसी प्रकार की परेसानी न हो ।
आज मोर्चा के संयोजक ने जनपद के धान खरीद के प्रभारी से आग्रह किया कि एक बार क्रय केन्द्रो का निरिक्षण अवश्य करें व मण्डी में आकर देखिए कैसे किसान परेसान है, एक महिने से मण्डी के क्रय केन्द्र पर सैकड़ों ट्रैक्टर लेकर किसान अपने धान की रखवाली में इस सर्दी में मण्डी में ही दिन रात बिता रहा है, किसी किमत पर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा बर्दाश्त नहीं करेगा जल्द ही तौल को बढाया नहीं गया तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा सड़क पर उतरने को बाध्य होगा।
जिसकी पूरी जिम्मेदार प्रसासन की होगी आज के प्रदर्शन में विवेक पटेल बिरबल पटेल राजू मौर्य सुरेन्द्र पाल आदर्श पटेल प्रमोद चौबे मनोज गुप्ता डबलू सिंह पटेल रुद्र कुमार रामदेव पाल व राजेस चौहान उपस्थित रहे