• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. ग्रीनलैंड स्कूल में श्रद्धा और संस्कारों के साथ संपन्न हुआ सरस्वती पूजा एवं विद्यारंभ संस्कार

JK Gupta by JK Gupta
January 23, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
143
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा……


बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को ग्रीनलैंड स्कूल में सरस्वती पूजा का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकगणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ सामूहिक हवन में भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यारंभ संस्कार रहा। विद्यालय में संस्कार एवं संस्कृति की परंपरा के अंतर्गत उन बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया, जो पहली बार विद्यालय में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस पावन संस्कार के अंतर्गत माताओं द्वारा बच्चों से चावल, अक्षत एवं रोली से ‘ॐ’ लिखवाया गया, जिससे बच्चों की औपचारिक शिक्षा का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों का मार्गदर्शन कर उन्हें प्रोत्साहित किया। कुल 11 नन्हे बच्चों ने इस संस्कार में सहभागिता की, जो भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर उदाहरण है।

कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध भजन मंडली आशीष एंड ग्रुप द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं डायरेक्टर ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएँ दीं तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Previous Post

सोनभद्र. सपा कार्यालय में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Next Post

बीजपुर. मां सरस्वती जी की भव्य पूजन के साथ कार्यकारी निदेशक का हुआ सम्मान

Next Post

बीजपुर. मां सरस्वती जी की भव्य पूजन के साथ कार्यकारी निदेशक का हुआ सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
  • महराजगंज के आशीषित पाल सिंह ने कोच-खिलाड़ी रूप में जीते 8 गोल्ड

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.