बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा……

बीजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुली में एक विवाहिता
का शव गुरुवार की सुबह कुएं में देखने से सनसनी फैल गई। क्षेत्र में घटना की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामिणों की भीड़ जुट गई। हृदयबिदराक इस घटना से दहाड़े मारकर मायका पक्ष के लोग रोते बिलखते रहे।
परिजनो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से निकलवाकर शव की शिनाख्त उमा देवी 22वर्ष पत्नी उपेंद्र कुमार के रुप में हुई। जो गत दिनों से घर से लापता थी। जिसकी खोज बीन परिजन कर रहें थे लेकिन कही पता नहीं चला । थक हार कर ससुर गिरदावल ने बहु की गुमशुदगी की तहरीर बुधवार को देकर पुलिस से पता लगाने की गुहार लगाई थी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर पतारसी में जुट थी।की इसी दौरान गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि घर से कुछ ही दूरी पर कुएं में विवाहिता का शव उतराया है सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह,उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव,कमलाकांत पाण्डेय सहित दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को ग्रामीणों की मदद से निकलवाकर कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गए।प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार की मौजूदगी में पंचनामे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सी एच सी दुद्धी भेजवा दिया गया।मौत का कारण पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के पश्चात ही हो पाएगा।
इनसेट। मृतिका उमा देवी की विवाह 2023अप्रैल में महुली गांव के उपेंद्र कुमार से हुआ था ।जिससे डेढ़ वर्ष की लड़की अमीषा की सर से साया उजड़ गया।मृतिका के पिता संत लाल पुत्र मन्नू निवासी झीलों ने पुलिस को तहरीर देकर संदिग्ध मौत बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग किया है।