• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. नशे की हालत में हाई टेंशन टावर पर चढ़ा युवक, अनियंत्रित होकर गिरने से हुई मौत

JK Gupta by JK Gupta
January 22, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
43
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी……


ओबरा थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव में एक हाई टेंशन टावर पर एक युवक चढ़ गया, जानकारी होते हैं स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई, सूचना पुलिस को दी गई, इस दौरान हादसा हो गया और युवक की नीचे गिरने से मौत हो गई।

खैरटिया टोला में एक दर्दनाक हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। नशे की हालत में एक युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और संतुलन बिगड़ने से करीब सौ फीट नीचे गिर पड़ा। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना दोपहर लगभग तीन बजे की है। आंबेडकर बस्ती के समीप लोगों ने एक व्यक्ति को हाईटेंशन टावर पर चढ़ते देखा।

पास जाकर पहचान करने पर वह पनारी ग्राम पंचायत के गुडुर टोला निवासी शम्भू यादव निकला। बताया गया कि वह शराब के नशे में था और लगातार ऊपर की ओर बढ़ता जा रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन नशे की हालत में होने के कारण वह किसी की बात नहीं मान रहा था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा के दृष्टिगत लोगों को दूर हटाया गया।

पुलिसकर्मियों ने भी युवक को समझाने की कोशिश की, किंतु वह शोर मचाते हुए और अधिक ऊंचाई पर चढ़ता चला गया। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह टावर से नीचे आ गिरा। नीचे गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार शम्भू यादव लकड़ी बेचने का कार्य करता था और इससे पहले भी वह दो बार हाईटेंशन टावर पर चढ़ चुका था।

Previous Post

बीजपुर. बीते दिनों गायब महिला का कुएं में मिला शव

Next Post

चोपन. राम सीता विवाह के साथ ही रामलीला का हुआ समापन

Next Post

चोपन. राम सीता विवाह के साथ ही रामलीला का हुआ समापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड
  • चेन्नई से मणिपुर तक पाली का डंका! नीलांजना ने दौड़ में जीता मेडल, तो फुटबॉल के मैदान में भावना ने दिखाया दम!
  • सोनभद्र. मतदाता सूची में समुदाय विशेष के जिंदा लोगों का नाम काटने का आरोप, एक ही परिवार के 14 लोगों का मिला फार्म सात
  • सोनभद्र. भाजपा नेता और पूर्व सह नोडल प्रभारी ने निजी अस्पताल के संचालक पर तानी रिवॉल्वर, केस दर्ज
  • रेणुकूट. असनहर में 16 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.