• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 15, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दंगल फिल्म जैसी है इस बाप-बेटी की जोड़ी! पिता बने कोच.. गांव की मिट्टी से निकलकर माधुरी ने लगा दी मेडल की झड़ी

Admin by Admin
May 6, 2026
in खेल
0
दंगल फिल्म जैसी है इस बाप-बेटी की जोड़ी! पिता बने कोच.. गांव की मिट्टी से निकलकर माधुरी ने लगा दी मेडल की झड़ी
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:May 06, 2026, 15:27 IST

आर्थिक तंगी, संसाधनों की कमी और समाज की सोच इन सभी चुनौतियों के बावजूद इस पिता-बेटी की जोड़ी ने हार नहीं मानी. खंडवा के बोरगांव गांव की रहने वाली माधुरी पटेल आज कुश्ती के मैदान में अपनी पहचान बना चुकी हैं. यह कहानी आज हर उस बेटी के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को उड़ान देना चाहती है.

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती. यह सिर्फ एक खिलाड़ी की सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि एक पिता के अटूट विश्वास, संघर्ष और बेटी के जुनून की मिसाल है, जिसने समाज की सोच को बदलकर रख दिया. खंडवा के बोरगांव गांव की रहने वाली माधुरी पटेल आज कुश्ती के मैदान में अपनी पहचान बना चुकी हैं. लेकिन इस सफलता के पीछे छुपी मेहनत और संघर्ष की कहानी बेहद खास है. जिस दौर में गांवों में बेटियों का खेलों में जाना भी आसान नहीं होता, उस समय उनके पिता जगदीश पटेल ने समाज की परवाह किए बिना अपनी बेटी को पहलवान बनाने का फैसला लिया.

माधुरी की कहानी की शुरुआत बचपन से ही हो गई थी, जब उनके पिता ने खुद उन्हें कुश्ती सिखाना शुरू किया. यह कोई फिल्म से प्रेरित फैसला नहीं था, बल्कि एक पिता का अपनी बेटी पर विश्वास और उसका भविष्य संवारने का सपना था. जगदीश पटेल खुद भी पहलवानी करते थे, लेकिन आर्थिक परिस्थितियों के कारण उनका सपना अधूरा रह गया. उन्होंने ठान लिया कि जो मुकाम वे नहीं हासिल कर सके, वह उनकी बेटी हासिल करेगी. गांव की मिट्टी में ही उन्होंने अखाड़ा बनाया और माधुरी को दांव-पेंच सिखाने लगे.

12 साल की उम्र से शुरू हुआ सफर
माधुरी पटेल ने महज 12 साल की उम्र में कुश्ती शुरू की और आज करीब 10 साल से इस खेल में लगातार मेहनत कर रही हैं. शुरुआत में उनका इस खेल में खास रुचि नहीं थी, लेकिन पिता की प्रेरणा और सख्त ट्रेनिंग ने धीरे-धीरे उनके अंदर जुनून जगा दिया. आज वही माधुरी 12 मेडल जीत चुकी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बुल्गारिया में खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया.

सपना ओलिंपिक गोल्ड
माधुरी का अब एक ही सपना है ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना. वे बताती हैं कि नौकरी मिलने के बाद वे पूरी तरह से ओलंपिक की तैयारी में जुट जाएगी. उनका और उनके पिता का एक ही लक्ष्य है कि देश के लिए गोल्ड मेडल लाकर तिरंगा लहराए.

गांव के बच्चों को भी दे रहे मुफ्त ट्रेनिंग
जगदीश पटेल सिर्फ अपनी बेटी तक सीमित नहीं रहे. उन्होंने गांव के करीब 150 से ज्यादा बच्चों को भी कुश्ती सिखाना शुरू किया, जिसमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं. खास बात यह है कि वे यह ट्रेनिंग पूरी तरह मुफ्त देते हैं. सुबह-शाम गांव के इस अखाड़े में बच्चों की मेहनत और पसीना यह साबित करता है कि छोटे गांवों में भी बड़े सपने जन्म लेते हैं.

संघर्ष से बनी सफलता की कहानी
माधुरी की कहानी हमें यह सिखाती है कि अगर परिवार का साथ और खुद पर विश्वास हो, तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता. यह कहानी आज हर उस बेटी के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को उड़ान देना चाहती है.सच ही कहा गया है.“म्हारी छोरियां भी छोरों से कम नहीं.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Khandwa,Madhya Pradesh



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

बीजपुर. कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन

Next Post

सोनभद्र. कलेक्ट्रेट में कुछ ऐसी चीज लेकर पहुंचा युवक, कार्रवाई न होने से नाराज, समय रहते पुलिस ने रोका

Next Post

सोनभद्र. कलेक्ट्रेट में कुछ ऐसी चीज लेकर पहुंचा युवक, कार्रवाई न होने से नाराज, समय रहते पुलिस ने रोका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • टीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है हॉकी विश्व कप में आगे का प्लान?, Hockey Hindi News
  • दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे देंगे गरीबों को फ्री सलाह, Ncr Hindi News
  • म्योरपुर. प्रधानाचार्य आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
  • झारखंड प्रोटेस्ट: छात्रों का CM आवास घेरने का ऐलान, मांगा सोरेन का इस्तीफा, Jharkhand Hindi News
  • म्योरपुर. रामनरायन, ग्राम प्रधान सुपाचुआ की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

Breaking News

टीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है हॉकी विश्व कप में आगे का प्लान?, Hockey Hindi News

टीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है हॉकी विश्व कप में आगे का प्लान?, Hockey Hindi News
by Admin
August 15, 2026
0

भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह वेल्स के खिलाफ मिली जीत से काफी खुश हैं। भारत ने तीनो गोल पेनल्टी...

Read moreDetails

दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे देंगे गरीबों को फ्री सलाह, Ncr Hindi News

दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे देंगे गरीबों को फ्री सलाह, Ncr Hindi News
by Admin
August 15, 2026
0

दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए '2 घंटे देश के नाम' नाम से...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio