@जे0 के0……

Sonbhadra । सोनभद्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक कलेक्ट्रेट परिसर में संवेदनशील चीज लेकर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि पुराने मामले में कार्रवाई न होने से नाराज युवक ने यह कदम उठाया है। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते युवक से संवेदनशील चीज अपने कब्जे में ले लिया। युवक का आरोप है कि चारागाह की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर उसने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल प्रशासन ने युवक को समझाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सोनभद्र के लोढ़ी स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में एक युवक बैग में संवेदनशील चीज लेकर पहुंच गया। युवक की पहचान नरेंद्र तिवारी पुत्र यदुनंदन तिवारी निवासी भरूहा पोस्ट खैराही राबर्ट्सगंज तहसील खैराही स्टेशन के समीप के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि चारागाह की जमीन पर हो रहे कथित अतिक्रमण को लेकर युवक लंबे समय से शिकायत कर रहा था, लेकिन कार्रवाई न होने से वह नाराज था। युवक का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर स्थानीय लोगों ने उसके साथ मारपीट की।

कलेक्ट्रेट में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक से वह चीज अपने कब्जे में ले लिया, सूचना मिलने पर जिलाधिकारी ने तत्काल एडीएम न्यायिक को मौके पर भेजा, जिन्होंने युवक से पूछताछ शुरू की, युवक ने बताया कि मैं कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। मेरे पिता भी इसी मामले में परेशान रहे। शिकायत करने पर मेरे साथ मारपीट भी की गई। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मैं बड़ा कदम उठाने को मजबूर हो जाऊंगा।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चंद्र ने बताया कि एक युवक कलेक्ट्रेट आया था, उसका कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा है। उसका प्रार्थना पत्र ले लिया गया है और संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।