विंढमगंज/सोनभद्र. @आनंद गुप्ता…….

महुली खेल मैदान पर चल रहे 78वें श्री राजा बरियार शाह अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो क्वार्टर फाइनल मुकाबलों ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया। पहले मैच में बिहार के गया और एनटीपीसी सिंगरौली की टीमें भिड़ीं।पहले हाफ में दोनों पक्षों ने तेज आक्रामक खेल दिखाया। अंतिम मिनट तक संघर्ष चला, पर निर्धारित समय में गोल न होने पर फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। गया के खिलाड़ियों ने शानदार संयम बरता और चार पेनल्टी गोल में बदलीं, जबकि सिंगरौली के दो ही सफल रहे। 4-2 से जीतकर गया सेमीफाइनल में पहुंचा।
दूसरे क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ़ का भट्टगांव व हिंडाल्को (यूपी) से भिड़ा। 33वें मिनट में भट्टगांव के नंबर-7 अनीश ने शानदार गोल कर 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ में हिंडाल्को गोल की तलाश में नाकाम रहा।दूसरे हाफ में मुकाबला और कड़ा हो गया। दोनों टीमों ने लगातार हमले बोले, लेकिन अंतिम क्षणों में अनीश ने दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-0 किया। इस जीत से भट्टगांव ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। मैच रेफरी दीपक कुमार सिंह लाइंसमैन की भूमिका राजनाथ गोस्वामी, राजकपूर कन्नौजिया व विजेंद्र कुमार कन्नौजिया ने निभाई।
क्लामुदीन सिद्दीकी, वीरेंद्र कन्नौजिया, पंकज गोस्वामी, अमरेश कुमार कामेश्वर चौबे कमलेश कुमार कन्नौजिया सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।