@जेo केo/सोनभद्र…….
— निर्वाचन तयराज्य मंत्री व जिलाध्यक्ष ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

Sonbhadra । उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की शाखा दुद्धी के शाखा प्रतिनिधि पद के लिए मंगलवार को आयोजित नामांकन प्रक्रिया में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमाशंकर गौड़ का लगभग निर्विरोध निर्वाचन माना जा रहा है। ब्लॉक सभागार में दोपहर में नामांकन का समय निर्धारित था।
इस दौरान रमाशंकर गौड़ ने अपने प्रस्तावक रामदास और अनुमोदक रामेश्वर राय के साथ एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल किया। अन्य किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया, जिससे निर्विरोध चुनाव की स्थिति बन गई।नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता व राज्य मंत्री संजीव गौड़ बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ मौजूद रहे। दोपहर तीन बजे चुनाव अधिकारी नागेन्द्र राम (सहायक निदेशक, रेशम विभाग) ने नामांकन सूची दीवार पर चस्पां कर घोषणा की कि केवल रमाशंकर गौड़ का नामांकन किया गया है।

राज्य मंत्री संजीव गौड़ और जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने रमाशंकर गौड़ को मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई दी। समर्थकों ने नारों के साथ जश्न मनाया।यह निर्विरोध जीत भाजपा की स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ को दर्शाती है। शाखा प्रतिनिधि के रूप में रमाशंकर गौड़ ग्रामीण विकास और सहकारी बैंकिंग से जनेता से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख मान सिंह,निवर्तमान भाजपा प्रत्याशी श्रवण सिंह , नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन मंडल अध्यक्ष दिपक शाह रामेश्वर राय,मनोज सिंह,सुरेंद्र अग्रहरि,मनोज मिश्रा राकेश तिवारी , प्रेमनारायण सिंह मनीष जायसवाल रिंकी जायसवाल आशीष तिवारी ,कमलेश सिंह कमल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे सुरक्षा के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक