• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. Breking: अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिरने से सवार दो युवकों की मौत

JK Gupta by JK Gupta
January 18, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
170
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी…….


स्थानीय थाना क्षेत्र के म्योरपुर–लिलासी मार्ग पर भुक्कू पहाड़ी के पास रविवार की देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं मृतकों के परिजन मातम में डूब गए। जिन घरों में खुशी का माहौल था, वहां पल भर में मातम पसर गया। हादसे में बृजेश यादव (22 वर्ष) पुत्र अकीलवंत निवासी पड़री तथा हरिनाथ (26 वर्ष) पुत्र रामवृक्ष निवासी पिपरहर थाना बीजपुर की मौके पर ही जान चली गई।

बताया जा रहा है कि श्री प्रकाश की पत्नी को हाल ही में पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी और रविवार की शाम को छठी का कार्यक्रम आयोजित होना था। इसी खुशी के अवसर पर दोनों युवक लौबंद गांव आर्केस्ट्रा वालों को बुलाने गए थे। इस दौरान लौटते समय भुक्कू पहाड़ी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन सीएचसी पहुंचे, जहां कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव में जहां छठी कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं, वहीं शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। थानाध्यक्ष रामदरस राम ने बताया कि दो युवकों की मौत हुई है। कहा कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Previous Post

म्योरपुर. 22वीं अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन

Next Post

रेणुकूट. केंद्रीय श्रमिक संगठनों की 12 फरवरी की हड़ताल को लेकर बैठक संपन्न

Next Post

रेणुकूट. केंद्रीय श्रमिक संगठनों की 12 फरवरी की हड़ताल को लेकर बैठक संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओबरा. बंद घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों की जुटी भीड़
  • ओबरा. डाला ओबरा मुख्य मार्ग का गुणवत्ता पूर्ण हो निर्माण
  • सलखन. जरूरत मंद वृद्ध असहाय विकंलाग आदिवासी बहुल लोगों को कम्बल मिलने से चेहरे खिलें
  • manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड
  • चेन्नई से मणिपुर तक पाली का डंका! नीलांजना ने दौड़ में जीता मेडल, तो फुटबॉल के मैदान में भावना ने दिखाया दम!

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.