• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. 22वीं अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन

JK Gupta by JK Gupta
January 18, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी……


स्थानीय खेल मैदान पर रविवार को 22 वीं अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच दिल्ली और बीना के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीना की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों के मैच में 17.1 ओवर में सभी विकेट गंवा कर 124 रन बनाए। बीना की ओर बल्लेबाजी करते हुए संजय ने 36 गेंद में 63 रन बनाए।

जबकि दिल्ली की ओर से मयंक यादव ने चार ओवर में नौ रन देकर चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 16.3 ओवर में ही 7 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली की ओर से यशस्वी ने 39 गेंद में 64 रन की पारी खेली, जबकि बीना की ओर से विवेक ने 13 रन देकर तीन विकेट लिए। खेल में अंपायर की भूमिका रंजीत जायसवाल और सफदर अली ने निभाई।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन बसपा के दुद्धी विधान सभा प्रभारी संजय गोंड धुर्वे के साथ अतिथियों ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान कमल कुमार कानू, रामविचार गौतम, गणेश जायसवाल, संदीप भारती, रामबली, क्लब के उपाध्यक्ष शेषमणी श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह अग्रहरी, जितेंद्र गुप्ता, रंजीत कुमार जायसवाल, रितेश जायसवाल, अमित रावत आदि मौजूद रहे। उद्घाटन सत्र का संचालन इम्तियाज आलम ने किया। कॉमेंटेटर की भूमिका रितेश जायसवाल ने निभाई।

अगला मैच 20 जनवरी को केयर हॉस्पिटल सोनभद्र व हिंडालको रेणुकूट के बीच खेला जाएगा।

Previous Post

वर्ल्ड नंबर वन शटलर आन से यंग ने जीता इंडिया ओपन, मेंस में चीनी ताइपे के लिन चुन यी ने मारी बाजी

Next Post

म्योरपुर. Breking: अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिरने से सवार दो युवकों की मौत

Next Post

म्योरपुर. Breking: अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिरने से सवार दो युवकों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड
  • चेन्नई से मणिपुर तक पाली का डंका! नीलांजना ने दौड़ में जीता मेडल, तो फुटबॉल के मैदान में भावना ने दिखाया दम!
  • सोनभद्र. मतदाता सूची में समुदाय विशेष के जिंदा लोगों का नाम काटने का आरोप, एक ही परिवार के 14 लोगों का मिला फार्म सात
  • सोनभद्र. भाजपा नेता और पूर्व सह नोडल प्रभारी ने निजी अस्पताल के संचालक पर तानी रिवॉल्वर, केस दर्ज
  • रेणुकूट. असनहर में 16 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.