• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कोन. मड़हे में आग लगने से वृद्धा की दर्दनाक मौत

JK Gupta by JK Gupta
January 18, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
130
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोन/सोनभद्र. @मिथिलेश जायसवाल….


स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के हड़वरिया टोले पर मड़हे में आग लग जाने से वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार हड़वरिया निवासी जासो देवी(73) पत्नी जगन राम रविवार के शाम करीब 6 बजे अपने पुत्र के निर्माणाधीन मकान के बगल मे बने मड़हे में अंगीठी जलाकर आग ताप रही थी, अंगीठी में आग सुलगाने के लिए उन्होंने आग में पुआल डालकर जलाया था।

आग की चिंगारी मड़हे में उपर पहुंच गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मड़हे को अपने आगोश में ले लिया,मड़हे में आग ताप रही जासो देवी उसी में फंस गयी.आग की ऊँची लपटो को देखकर ग्रामीणों ने आग बुझाने व जासो देवी को बाहर निकालने का भरसक प्रयास किया ।

परन्तु वे असफल रहे,जब तक आग बुझी तब तक जासो देवी की दर्दनाक मौत हो चुकी थी।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण उर्फ़ राजू भारती द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।कोन पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गयी है।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण उर्फ़ राजू भारती ने वृद्धा के परिजनों को सरकारी मदद की मांग की है।

Previous Post

म्योरपुर. देवरी में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार पुलिस चौकीदार को मारी टक्कर, मौत

Next Post

बीजपुर. लाल बहादुर शास्त्री पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में विविध कार्यक्रम आयोजित

Next Post

बीजपुर. लाल बहादुर शास्त्री पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में विविध कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओबरा. बंद घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों की जुटी भीड़
  • ओबरा. डाला ओबरा मुख्य मार्ग का गुणवत्ता पूर्ण हो निर्माण
  • सलखन. जरूरत मंद वृद्ध असहाय विकंलाग आदिवासी बहुल लोगों को कम्बल मिलने से चेहरे खिलें
  • manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड
  • चेन्नई से मणिपुर तक पाली का डंका! नीलांजना ने दौड़ में जीता मेडल, तो फुटबॉल के मैदान में भावना ने दिखाया दम!

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.