संवाददाता@विजय अग्रहरी…..

घोरावल। घोरावल नगर के अस्पताल मार्ग पर शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दवा विक्रेता समिति घोरावल के सौजन्य से आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में ड्रग इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने समाज के युवाओं को संदेश दिया कि वे नशा से दूर रहे और स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ कर स्वयं व परिवार को खुशहाल रखें।
नशा न सिर्फ व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, अपितु नशा करने वाला व्यक्ति समाज में अपनी प्रतिष्ठा भी खो देता है। नशेड़ी व्यक्ति को समाज में हेय दृष्टि से देखा जाता है।

नशा करने वाले व्यक्ति को आर्थिक, सामाजिक और शारीरिक क्षति होती है। इसलिए स्वयं, अपने परिवार और समाज के हित में उचित है कि नशे से दूर रहा जाए।उन्होंने दवा विक्रेताओं को भी निर्देश दिया कि वे नारकोटिक्स दवा बिना डॉक्टर के पर्चे के ना दें और सभी दवा विक्रेताओं ने इसका संकल्प भी दिलाया।
इस मौके पर करुणाकर पाठक, अनिल कुमार, अशोक मिश्रा प्रशांत दुबे, सुधाकर चौबे, मनोज त्रिपाठी, नीरज पांडेय इत्यादि मौजूद रहे।





