• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

यूपी सरकार के बजट खर्च की रफ्तार सुस्त, 6 महीने में सिर्फ 22.78% रकम खपी, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 14, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
यूपी सरकार के बजट खर्च की रफ्तार सुस्त, 6 महीने में सिर्फ 22.78% रकम खपी, Uttar-pradesh Hindi News


यूपी में बजट पास हुए पांच महीने बीत चुके हैं लेकिन विभागों द्वारा खर्च करने की रफ्तार सुस्त है। 9.99 लाख करोड़ रुपये में से 22.78% ही खर्च हो पाया है। यह हाल तब है जब अगले साल की शुरुआत में यूपी विधान सभा चुनाव प्रस्तावित है।

UP News: बजट पास हुए पांच महीने बीत चुके हैं, लेकिन विभागों के रकम खर्च करने की रफ्तार बेहद सुस्त है। यह हाल तब है जब अगले साल की शुरुआत में यूपी विधान सभा चुनाव प्रस्तावित है। सरकार अधिसूचना लगने के पहले ही बजट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करके परियोजनाओं को जमीन पर उतारना चाहती है। अगले साल जनवरी में अधिसूचना संभावित है।

योगी सरकार ने इस साल फरवरी में 9.12 लाख करोड़ रुपये का मूल बजट पास किया था। इसके बाद अनुपूरक बजट लाई थी। कोषवाणी के आंकड़ों के मुताबिक सरकार के प्रस्तावित बजट 9.99 लाख करोड़ रुपये से सापेक्ष अगस्त तक 2.08 लाख करोड़ रुपये का वास्तविक खर्च किया गया। सितंबर तक के आंकड़े देखें तो यह खर्च 2.27 लाख करोड़ रुपये है। इस लिहाज से सितंबर तक खर्च की गई रकम बजट के सापेक्ष 22.78% है।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट और अनुपूरक बजट पास होने के बाद मंत्रियों को नवंबर तक ज्यादा से ज्यादा वित्तीय स्वीकृतियां जारी करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा था कि इसी वित्तीय वर्ष चुनाव होने की वजह से रकम का इस्तेमाल करने के लिए कम वक्त मिलेगा, लिहाजा इसमें तेजी रखी जाए। शुरुआती दिनों में विभागों ने तेजी दिखाई, लेकिन बाद में सुस्त हो गई। कोषवाणी के आंकड़ों के मुताबिक अब तक कुल बजट के सापेक्ष विभागों को 4.46 लाख करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृतियां जारी हुई हैं। बजट के सापेक्ष वित्तीय स्वीकृति का आंकड़ा 44.64% है। वित्तीय स्वीकृति के सापेक्ष विभागों को 3.40 लाख करोड़ रुपये की रकम आवंटित की गई है।

यहां के आंकड़े राहत भरे

बजट के सापेक्ष रकम खर्च करने के आंकड़ों में भले ही सुस्ती दिखाई दे रही है, लेकिन आवंटित रकम की सापेक्ष खर्च के आंकड़े फिर भी राहत भरे हैं। मसलन आवास विभाग ने आवंटित बजट का 95% खर्च किया है। लघु उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन ने आवंटित बजट का 65.40% खर्च किया है। हथकरघा उद्योग ने आवंटित बजट का 99.25% बजट इस्तेमाल किया है।

कई विभागों का वास्तविक खर्च 10% से भी कम

तमाम विभाग ऐसे हैं, जिनका वास्तविक बजट खर्च 10% से भी कम है। स्टांप एवं पंजीकरण 7.61%, समाज कल्याण के अधीन आने वाला जनजाति कल्याण विभाग 4.48%, विकलांग एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण 9.38%, वित्त विभाग के अधीन सामूहिक बीमा 6.59%, लोक निर्माण के अधीन भवन निर्माण मद में 9.18%, राष्ट्रीय एकीकरण विभाग 5.62%, आपदा राहत में 3.03%, पर्यटन में 2.82%, नियोजन में 5.34% है। नागरिक उड्डयन 2.14%, मत्स्य 5.62%, पंचायतीराज 9.76% और लघु उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन में 8.54% है।

विभागों के अब तक बजट खर्च की स्थिति (प्रतिशत में)

विभाग खर्च
आबकारी 27.73
आवास 27.86
खनन 28.27
ऊर्जा 32.74
कृषि 24.87
ग्राम्य विकास 13.99
सहकारिता 36.60
खाद्य तथा रसद 18.07
खेल 17.67
गृह (पुलिस) 33.12
चिकित्सा (सार्वजनिक स्वास्थ्य) 16.98
नगर विकास 11.94
परिवहन 20.40
महिला एवं बाल कल्याण 16.24
लोक निर्माण (सड़कें) 15.97
बेसिक शिक्षा 38.78
माध्यमिक शिक्षा 32.14



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

कॉमनवेल्थ गेम्स क्या हैं? ओलंपिक-एशियाड से ये कैसे अलग? किस खेल में भारत का बजता है डंका

Next Post

Mirzapur Box Office Collection Day 10:बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ की दबंगई, 10वें दिन डबल डिजिट में छापे करारे नोट, 184 करोड़ के पार हुई कमाई

Next Post
Mirzapur Box Office Collection Day 10:बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ की दबंगई, 10वें दिन डबल डिजिट में छापे करारे नोट, 184 करोड़ के पार हुई कमाई

Mirzapur Box Office Collection Day 10:बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर द मूवी' की दबंगई, 10वें दिन डबल डिजिट में छापे करारे नोट, 184 करोड़ के पार हुई कमाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.