• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सेवा, समर्पण और सहयोग की मिसाल बना ‘श्री प्रसादम्’ का आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
January 18, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र. @विशाल टंडन……


Sonbhadra । लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को श्री प्रसादम् के तत्वावधान में एक विशाल सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों को पूरी-सब्जी एवं बुनिया का प्रसाद वितरित किया गया।

आयोजकों के अनुसार, सामान्यतः प्रत्येक शनिवार को खिचड़ी प्रसाद वितरण की परंपरा है, लेकिन श्री प्रसादम् के 21वें शनिवार के अवसर पर इस बार विशेष रूप से पूरी-सब्जी एवं बुनिया का प्रसाद वितरित किया गया। पूरा कार्यक्रम अनुशासित, सुव्यवस्थित और सेवा-भाव से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस सेवा अभियान की शुरुआत रोहित मिश्रा द्वारा एक छोटे से विचार के रूप में की गई थी, जो आज निरंतरता और सामूहिक सहयोग के बल पर एक सशक्त सामाजिक अभियान का रूप ले चुका है। समय के साथ कई सेवाभावी लोग इससे जुड़ते गए और यह आयोजन सेवा, विश्वास और समर्पण का प्रतीक बन गया।

इस कार्य में आशीष पांडे, रोहित मिश्रा, धीरज पांडे, पंकज शुक्ला, विन्नी पाठक, टोनी पाण्डेय, आमीश पाण्डेय, अंशु तिवारी, दीपक चौबे एवं दिलीप जायसवाल सहित अनेक लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों की निरंतरता की कामना की। श्री प्रसादम् का यह प्रयास सामाजिक समरसता, मानवता और सेवा-भाव को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Previous Post

सोनभद्र. सदर विधायक ने संभाली बूथों की कमान

Next Post

चोपन. विश्वामित्र द्वारा राम और लक्ष्मण के मांगन मिरगा शिकार का हुआ मंचन

Next Post

चोपन. विश्वामित्र द्वारा राम और लक्ष्मण के मांगन मिरगा शिकार का हुआ मंचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.