@जेo केo/सोनभद्र…..

Sonbhadra । पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-10/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियान के अंतर्गत उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र द्वारा मय हमराह हे0का0 महेश कुमार सरोज एवं हो0गा0 सत्यनारायण यादव के साथ कार्यवाही करते हुए निम्न अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से चोरी की गई वाशिंग मशीन बरामद की गई। गिरफ्तारी उपरांत अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता : विश्कर्मा मद्रासी पुत्र राजा मद्रासी, निवासी वार्ड नं0-01, मलिन बस्ती तुर्रा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 22 वर्ष, शनि सोनी पुत्र स्व0 सुरेन्द्र सोनी, निवासी वार्ड नं0-01, मलिन बस्ती तुर्रा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 19 वर्ष।