• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

MS Dhoni Pune Grand Tour: महेंद्र सिंह धोनी बने पुणे ग्रैंड टूर के दूत, 19 जनवरी से UCI 2.2 रेस

Admin by Admin
January 16, 2026
in खेल
0
MS Dhoni Pune Grand Tour: महेंद्र सिंह धोनी बने पुणे ग्रैंड टूर के दूत, 19 जनवरी से UCI 2.2 रेस
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:January 16, 2026, 11:15 IST

MS Dhoni Bajaj Pune grand tour: महेंद्र सिंह धोनी पुणे ग्रैंड टूर के दूत बने, जिसमें 35 देशों की 29 टीमों के 171 राइडर 437 किमी की चुनौतीपूर्ण रेस में हिस्सा लेंगे. स्पेन की बर्गोस बर्पेलेट प्रमुख टीम है.

ख़बरें फटाफट

धूम मचा ले...अब बाइक नहीं बाइसिकल दौड़ाएंगे धोनी, पहाड़ों में 437 KM की लड़ाईMS Dhoni bycyce

पुणे: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बृहस्पतिवार को बजाज पुणे ग्रैंड टूर का एम्बेसडर बनाया गया जो देश में पहली बार होने वाली यूसीआई 2.2 वर्ग की ‘मल्टी-स्टेज’ रोड रेस साइकिलिंग प्रतियोगिता है. यह प्रतियोगिता 19 से 23 जनवरी तक यहां आयोजित की जाएगी, जिसमें 35 देशों की 29 टीम के 171 राइडर हिस्सा ले रहे हैं.,

पुरुषों के लिए पांच दिन की ‘कॉन्टिनेंटल रोड साइकिलिंग रेस’ दक्कन पठार और सह्याद्री रेंज में 437 किमी के रास्ते से गुजरेगी, जिसमें नुकीले मोड़ और चुनौतीपूर्ण चढ़ाई होगी. धोनी को इस प्रतियोगिता का दूत बनाया गया है. उन्होंने कहा कि यह रेस देश में साइकिलिंग के लिए नए रास्ते खोलेगी और उन्होंने भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं. धोनी ने कहा:

पुणे ग्रैंड टूर के आने से एक पेशेवर खेल के तौर पर साइकिलिंग में भारत एक नया अध्याय शुरू कर रहा है. मैं आयोजकों को इस पहल के लिए सफलता की शुभकामनाएं देता हूं. खास तौर पर भारत की राष्ट्रीय टीम को क्योंकि यह उनके लिए घरेलू प्रशंसकों के सामने चमकने और देश का नाम रोशन करने का मौका है.

अंतरराष्ट्रीय चुनौती का नेतृत्व स्पेन की प्रो टीम बर्गोस बर्पेलेट बीचएच करेगी जो यूसीआई (अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग संघ) रैंकिंग में 25वें स्थान पर है, उसके बाद चीन की ली निंग स्टार (36वें) और मलेशिया की टेरेंगानु साइकिलिंग टीम (37वें) होंगी. मेजबान चुनौती का नेतृत्व मशहूर राइडर नवीन जॉन करेंगे.

भारत एक ‘डेवलपमेंट टीम’ भी उतारेगा, जिससे कुल 12 भारतीय राइडरों को घरेलू परिस्थितियों में अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा, साथ ही चार स्थानापन्न राइडर भी होंगे. इस रेस का आयोजन पुणे जिला प्रशासन द्वारा भारतीय साइकिलिंग महासंघ की देखरेख में किया जा रहा है.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

January 16, 2026, 11:15 IST

homesports

धूम मचा ले…अब बाइक नहीं बाइसिकल दौड़ाएंगे धोनी, पहाड़ों में 437 KM की लड़ाई



Source link

Previous Post

डाला. यात्रियों से भरी अनियंत्रित निजी बस पलटने से सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल

Next Post

विंढमगंज. 12 ज्योतिर्लिंग, 4धाम दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकला युवक

Next Post

विंढमगंज. 12 ज्योतिर्लिंग, 4धाम दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकला युवक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड
  • चेन्नई से मणिपुर तक पाली का डंका! नीलांजना ने दौड़ में जीता मेडल, तो फुटबॉल के मैदान में भावना ने दिखाया दम!
  • सोनभद्र. मतदाता सूची में समुदाय विशेष के जिंदा लोगों का नाम काटने का आरोप, एक ही परिवार के 14 लोगों का मिला फार्म सात
  • सोनभद्र. भाजपा नेता और पूर्व सह नोडल प्रभारी ने निजी अस्पताल के संचालक पर तानी रिवॉल्वर, केस दर्ज
  • रेणुकूट. असनहर में 16 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.