बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…..

गुरुवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला वाड्रफनगर छत्तीसगढ़ VS नेमना के बीच रहा। नेमना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी नेमना की टीम ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते हुए 15 ओवर के मैच में 14.5 ओवर में 143 रन बना कर आल आउट हो गई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाड्रफनगर की टीम ने बेजोड़ खेल प्रदर्शन से इस मैच को 12.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 6 विकेट से मैच को जीत लिया और फाइनल चक्र में प्रवेश कर है। खिलाड़ी तेजा के धमाके दार पारी में 17 गेंदों में 50 रन बनाए जिसमें 7 छक्के लगाए।
मैन ऑफ द मैच भोले हरि को श्री शैलेन्द्र सिंह, और श्याम सुंदर , ईश्वरी प्रसाद के द्वारा दिया गया।
निर्णायक शाहरुख, रमेश गुप्ता स्कोरर अलीम, शिव जायसवाल
उद्घोषक, रंजीत जायसवाल, मुन्ना सिंह पटेल। इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग, कक्कू जायसवाल ,सोनू मोदनवाल,अतुल शर्मा ,मु अजीज,अमित जायसवाल,संदीप भारती पूरे मनोयोग से लगे रहे।हजारों की संख्या में दर्शक इस मैच का शोभा बढ़ाए।