संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नेमना के महिला पुरूष समेत चार वारंटियों को शनिवार की सुबह नेमना से गिरप्तार कर दुद्धी न्यायालय रवाना किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वांक्षित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण शील थी।
इसी बीच सूचना मिली कि दुद्धी न्यायालय के जारी वारंट के अभियुक्त घर पर मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल मौके पर जाया गया तो चारों वारंटी मौजुद मिले जिन्हें मौके से गिरप्तार कर लिया गया। वारंटी मोहन राम उर्फ महेंद्र राम , राम लाल गुर्जर,लल्लू राम गुर्जर, पुत्रगण स्व राम नारायण व चिंतामणि देवी पुत्री स्व राम नारायण के विरुद्ध दुद्धी न्यायालय से धारा 427 के मुकदमे में वांक्षित वारंटी है जो नियत तिथि पर न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे।

इनके विरुद्ध दुद्धी न्यायालय से वारंट जारी था ।न्यायालय के निर्देश पर चारों वारंटियों को शनिवार की सुबह गिरप्तार कर रवाना किया गया।





