संवाददाता@रामकेश यादव…..

करमा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पापी के कसया खुर्द के गलियों में जलभराव की गंभीर समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। गांव की गली में पानी जमा होने के कारण लोगों का आवागमन बाधित हो गया है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गली में भरे गंदे पानी से पैदल चलना दुर्भर हो गया है। बच्चों बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से परेशानी हो रही है। कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।
दोपहिया वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उनके वाहन अक्सर कीचड़ और पानी में फंस जाते हैं। अवकाश भारती. बच्चा. अशोक भारती. रामनाथ यादव. श्याम बिहारी यादव. आदि ने बताया कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश के बाद गली में पानी भर जाता है। ग्रामीण अवकाश भारती और श्याम बिहारी यादव का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायत पाँपी प्रधान को दी गई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि नालिया का होना व बनी नालियों की नियमित सफाई न होने से पानी का निकास रुक जाता है, जिससे जलभराव हो जा रहा है। इस संदर्भ में ग्राम प्रधान नागेन्द्र सिंह ने बताया कि गलियों में लोगो द्वारा मिट्टी गिरा दिया गया है जिससे पानी जम जा रहा है अगर मिट्टी लोग हटा ले तो पानी की निकासी के लिए बनी नाली से पानी निकल जाएगा ।लेकिन जो भी हो जल जमाव से गंदगी बढ़ रही है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है।
इसके परिणामस्वरूप डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए जल निकासी की व्यवस्था कराए जाने और गली की मरम्मत करवाने की मांग की है।।





