• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. चूर्क पुलिस लाइन में आला अधिकारियों का लगा जमावड़ा, पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित

JK Gupta by JK Gupta
January 15, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
38
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…..


Sonbhadra । मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर वामा सारथी, उत्तर प्रदेश फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा महोदय के निर्देशन में पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में हर्षोल्लास पूर्वक पुलिस परिवारजनों के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों के साथ पतंग उड़ाकर पर्व की खुशियाँ साझा की गईं, जिससे उपस्थित बच्चों एवं परिवारजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की गई, जिसमें पुलिस परिवारजनों एवं बच्चों द्वारा गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को सजीव किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को और अधिक आकर्षक एवं उल्लासपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम में एसपी के साथ-साथ अंशिता वर्मा, अध्यक्ष, वामा सारथी, जागृति अवस्थी मुख्य विकास अधिकारी, उत्कर्ष द्विवेदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, आशुतोष जायसवाल डीएफओ, डॉ. चारु द्विवेदी क्षेत्राधिकारी यातायात, रणधीर कुमार मिश्रा क्षेत्राधिकारी नगर, हर्ष पाण्डेय क्षेत्राधिकारी पिपरी एवं मुहम्मद नदीम प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

उक्त आयोजन के माध्यम से पुलिस परिवारों के बीच आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Previous Post

बीजपुर. वाड्रफनगर ने नेमना को पराजित कर फाइनल में बनाई जगह

Next Post

India Open: ऊपर से बीट टपका रहे थे कबूतर, नीचे चल रहा था क्वार्टर फाइनल मैच, इंडिया ओपन ने फिर कटाई देश की नाक

Next Post
India Open: ऊपर से बीट टपका रहे थे कबूतर, नीचे चल रहा था क्वार्टर फाइनल मैच, इंडिया ओपन ने फिर कटाई देश की नाक

India Open: ऊपर से बीट टपका रहे थे कबूतर, नीचे चल रहा था क्वार्टर फाइनल मैच, इंडिया ओपन ने फिर कटाई देश की नाक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सलखन. जरूरत मंद वृद्ध असहाय विकंलाग आदिवासी बहुल लोगों को कम्बल मिलने से चेहरे खिलें
  • manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड
  • चेन्नई से मणिपुर तक पाली का डंका! नीलांजना ने दौड़ में जीता मेडल, तो फुटबॉल के मैदान में भावना ने दिखाया दम!
  • सोनभद्र. मतदाता सूची में समुदाय विशेष के जिंदा लोगों का नाम काटने का आरोप, एक ही परिवार के 14 लोगों का मिला फार्म सात
  • सोनभद्र. भाजपा नेता और पूर्व सह नोडल प्रभारी ने निजी अस्पताल के संचालक पर तानी रिवॉल्वर, केस दर्ज

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.