@जेo केo/सोनभद्र………

Sonbhadra । भाकपा, माकपा, माले व आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने तिरनाही स्थित अंबेडकर पार्क बचाने को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से मुलाकात किया और ग्राम सभा पकरी के तिरनाही में स्थित अंबेडकर पार्क को सुरक्षित करने की मांग किया।
जहां नेताओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर बताया कि बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम अंकित अंबेडकर पार्क एवं अंबेडकर भूमि जो किसी न किसी रूप में भूमाफियाओं द्वारा या राजस्व कर्मचारीयों के मिली भगत से ग्राम प्रधानों द्वारा ऐसे भूमि में जबरदस्ती बिना अभिलेख चक रोड या मार्ग को बनाकर शासकीय धन का दुपयोग कर राजस्व का भारी छती कर धन का गमन किया जाता है या ऐसे भूमि को जो किसी दूसरे मद में लिया गया है ।
जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान नेताओं ने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व में 24 दिसंबर 2025 को आदेश जारी किया चुका है जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित अंबेडकर मूर्ति की सुरक्षा और स्थल की बाउंड्री वॉल का निर्देश है। इस परिप्रेक्ष्य में तिरनाही गांव के अंबेडकर पार्क को बचाने और उसके सुरक्षा जरूरी है, अगर ऐसा नहीं होता है तो पांच दिन बाद बड़े पैमाने पर सर्वदलीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।
इस दौरान प्रमुख रूप से भाकपा जिला सचिव कामरेड आर के. शर्मा, माकपा जिला सचिव कामरेड नन्दलाल आर्य , माले जिला कमेटी के कामरेड बाबूलाल, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि कांत सहित रमेश कुमार यादव, प्रेमनाथ , पुरुषोत्तम , नागेंद्र कुमार,नोहर भारती,श्याम कुमार, कमली देवी , गुलाब, विजय पटेल व जोखू आदि पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
