म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी……

ब्लॉक के पतेरीटोला में ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड के आवास पर दिवंगत विधायक विजय सिंह गोंड के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने कहा कि आठ बार विधायक रहे विजय सिंह गोड़ भले ही हम लोग के बीच में नहीं है आदिवासियों सहित सर्व समाज के लिए जो काम किया और दिल में जो जगह बनाई उसकी कमी पूरा करना मुश्किल है।

उन्होंने कहां की हमें एकजुट होकर दुद्धी क्षेत्र के विकास में योगदान देना है।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि सभा में दूर दराज से आए हुए ग्रामीणों को लगभग 500 कंबल एवं अंग वस्त्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, सोनाबच्चा अग्रहरी, शेषनाथ तिवारी, बबई सिंह मरकाम ,सुधीर कुमार, सुजीत सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, होरीलाल पासवान ,पवन सिंह, अशर्फी सिंह, भाजपा युवा नेता मोनू जायसवाल बसपा युवा नेता मोहम्मद वकील , आशु अंसारी ,अभय अग्रहरि, आशीष अग्रहरि, ग्राम प्रधान संत कुमार चंद्रभूषण मिश्रा समाजसेवी विजय जायसवाल ,बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
