बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा……

रेणुकूट पूर्व चेयरमैन निशा सिंह पत्नी स्व शिवप्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह की ओर से बुधवार को सिन्दूर नागेश्वर धाम मे पड़ रहें ठंड व शीतलहर को देखते हुए गांव के बुजुर्ग महिलाओं , पुरुषो के बीच 101 कम्बल का वितरण किया गया। कम्बल पाकर बुर्जुग महिला, पुरुष निशा सिंह पत्नी बबलु सिंह पूर्व चेयरमैन रेनुकुट (पिपरी) का तहे दिल से आशीर्वाद दीए। इस समय ग्रामीण क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप का असर दीन रात सितम बना हुआ है।
कम्बल मिल जानें से लोगो को एक सहारा मिल गया और चेहरे खिल गए। इस अवसर पर प्रधान पति प्यारेमोहन,रोशन सिंह, रंजीत सिंह , सुन्दर लाल ,दिंपासु सेठ, अमित सिंह, कवि सिंह, अभिनय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विजय प्रताप सिंह उर्फ डबलू सिंह का कहना है। हर समय हम समाज सेवा में लगे रहते है। चाहे हमारे क्षेत्र में कहीं सड़क दुर्घटना हो चाहे किसी को मदद की जरूरत हमारे तक किसी की जानकारी मिलती हैं तो हम या हमारी टीम लोगो की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते है।