चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय……

आगामी 31 जनवरी को काली मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य धार्मिक कार्यक्रम को लेकर जय मां काली सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दिनेश पांडेय ने की, जिसमें कार्यक्रम के दौरान पूजा-अर्चना, हवन, आरती एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्थाओं पर विशेष विचार-विमर्श किया गया। समिति सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सभी को विभिन्न अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यक्रम संयोजक के रूप में मनोज चौबे को जिम्मेदारी दी गई|
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। जय मां काली सेवा समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करें और धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।
बैठक में मुख्य रूप से सुनील तिवारी, संदीप अग्रवाल, एडवोकेट अमित सिंह, विवेक तिवारी, प्रदीप अग्रवाल,आशीष सिंह,अभिषेक दूबे,सुशील पांडेय, लल्लू श्रीवास्तव,अजय सूद, श्यामसुंदर मिश्रा, विकास कुमार,अजय कुमार,पूजारी पं मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे|