चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय

स्थानीय नगर में धार्मिक सात दिनों तक चले संगीतमय श्रीराम कथा के बाद रासलीला के आयोजन से पूरा नगर भक्तिमय हो गया है ।
मथुरा बृंदावन से पधारे दाऊजी की रास मंडल द्वारा सोन नदी के तट पर नौ दिवसीय रासलीला के आयोजन का रविवार को विधिवत उद्घाटन विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष विद्याशंकर पाण्डेय द्वारा फीता काटकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया ।
इसी के साथ सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत करने वाला भव्य कृष्ण रासलीला मंचन चोपन क्षेत्र के बैरियर स्थित सोन नदी तट पर विधिवत शुभारंभ के साथ प्रारंभ हुआ। यह रासलीला आगामी 20 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएगी।
आयोजन स्थल रामलीला मैदान (बैरियर), चोपन को आकर्षक एवं भव्य ढंग से सजाया गया है। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला।
आयोजकों के अनुसार यह रासलीला श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद प्रदान करने के साथ-साथ भारतीय सांस्कृतिक विरासत और श्रीकृष्ण की लीलाओं को निकट से समझने का अनुपम अवसर देगी। आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
आज की लीला में प्रमुख रूप से राजा मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश तिवारी, दयाशंकर सिंह,सुनील सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश सचिव विस्व हिंदु रक्षा परिषद डॉ बृजेश सिंह,मंडल अध्यक्ष संजय केसरी, एडवोकेट दिनेश पाण्डेय,आनंद अग्रवाल, गणेश तिवारी, डॉ. सत्येंद्र आर्य,राहुल सिंह, एडवोकेट राजेश शाहनी,पवन अग्रवाल,जनार्दन बैसवार, विकास चौबे, महेंद्र केशरी, विमल साह, लवकुश भारती सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।