• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. एनटीपीसी रिहंद के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

JK Gupta by JK Gupta
January 11, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
373
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…….


— डोडहर गेट से स्वागत गेट बीजपुर तक निकाला पैदल मार्च


क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं और एनटीपीसी रिहंद प्रबंधन की लगातार हो रही अनदेखी के खिलाफ युवा जनकल्याण सेवा संस्था के नेतृत्व में रविवार को ग्रामीणों ने पैदल मार्च निकाल कर जोरदार हुंकार भरी। सैकड़ों की संख्या में मौजूद युवाओं और ग्रामीणों ने डोडहर गेट से स्वागत गेट बीजपुर बाजार तक पैदल मार्च निकालकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।यह पैदल मार्च डोडहर गेट से शुरू हुआ, जो एनटीपीसी स्वागत गेट से होते हुए स्थानीय बस स्टैंड पहुँचा।

यहाँ एक विशाल जनसभा में तब्दील हो गया। पैदल मार्च के दौरान ग्रामीणों ने एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर और नारे लगाए। सभा के समापन पर संस्था के पदाधिकारियों ने ब्लॉक प्रमुख मान सिंह को अपना 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा।

डोडहर गाँव के एनटीपीसी मुख्य द्वार को बंद करने से विस्थापित परिवारों का अस्पताल, बैंक और स्कूल जाना दूभर हो गया है।।डोडहर-बीजपुर-सिरसोती मार्ग पर गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।एनटीपीसी में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता न देने और 60:40 के नियोजन अनुपात का उल्लंघन करने का लगाया आरोप।

पिछले 10 वर्षों में खर्च की गई सीएसआर निधि का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए।बिजली की अघोषित कटौती, खेल के मैदान का अभाव और उच्च शिक्षा डिग्री कॉलेज की सुविधा सुनिश्चित कराया जाए

इस आंदोलन की खास बात यह रही कि इसे क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों और जन प्रतिनिधियों का पूरा सहयोग मिला। डोडहर, बीजपुर, सिरसोत सहित अन्य ग्राम प्रधानों ने मार्च में शामिल होकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। ग्रामीणों का कहना है कि 4 महीने पहले सांसद के माध्यम से भी पत्र दिया गया था, लेकिन प्रबंधन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी, जिसके चलते आज सड़क पर उतरना पड़ा।

ज्ञापन लेने के बाद ब्लॉक प्रमुख मान सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे इन मांगों को उच्च अधिकारियों और प्रबंधन के समक्ष मजबूती से रखेंगे ताकि स्थानीय जनता को उनके हक की वाजिब मांग मिल सकें।

Previous Post

डाला. राज्यमंत्री ने बूथ पर पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण की ली जानकारी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Next Post

चोपन. रासलीला के आयोजन से पूरा नगर हुआ भक्तिमय

Next Post

चोपन. रासलीला के आयोजन से पूरा नगर हुआ भक्तिमय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
  • महराजगंज के आशीषित पाल सिंह ने कोच-खिलाड़ी रूप में जीते 8 गोल्ड
  • ओबरा. बंद घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों की जुटी भीड़

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.