• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. राज्यमंत्री ने बूथ पर पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण की ली जानकारी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

JK Gupta by JK Gupta
January 11, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डाला/सोनभद्र. @गुड्डू तिवारी…….


ओबरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बाड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय बूथ पर रविवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में लगे बीएलए-2 समेत कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ओबरा मंडल के बूथ संख्या 183 से 187 पर पहुंचकर ओबरा विधायक सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में बीएलए व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नवीन पात्र मतदाताओं के नाम जोड़़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के उद्देश्य से किए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण की जानकारी ली।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग करने, बूथ स्तर पर प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों को समय पर प्रस्तुत करने तथा आम नागरिकों का मतदाता सूची में नाम जोड़़ने और आवश्यक संशोधन कराने हेतु जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहकर यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे भाजपा संगठन लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है ।

मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य में सभी शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को समन्वय के साथ काम करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदाता सूची का सही होना आधारभूत आवश्यकता है ।

लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध और त्रुटि रहित मतदाता सूची आवश्यक है। इस दौरान ओबरा मंडल मंत्री टाटा चौधरी,सेक्टर संयोजक अविनाश पाण्डेय,ओम प्रकाश शर्मा,गुलाब,समेत बीएलए दिलिप साहनी, बबीता जायसवाल,रामसुरज,सब्या कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Previous Post

Bihar Rajya Khiladi Kalyan Kosh Yojana to provide financial aid

Next Post

बीजपुर. एनटीपीसी रिहंद के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Next Post

बीजपुर. एनटीपीसी रिहंद के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
  • महराजगंज के आशीषित पाल सिंह ने कोच-खिलाड़ी रूप में जीते 8 गोल्ड
  • ओबरा. बंद घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों की जुटी भीड़

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.